इस बार होलिका दहन पर्व 17 मार्च 2022 गुरुवार को है। फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाएगा।इस तथ्य से सभी भलीभांति परिचित है कि जगदम्बा स्वरूप इस जगत में मनुष्य जीवन में प्राणियों को अपने कर्मो अनुसार सुख-दुख दोनों ही भोगने पड़ते है,सुखों को तो मनुष्य बड़ी आसानी से भोग लेता है लेकिन जब स्वप्रारब्धवश समस्याओं से सामना होता है तो कुछ जातक अपने संघर्ष से उनपर निजात पाते है और कुछ हार कर बैठ जाते है-लेकिन हमारा आत्मिय विश्वास है कि उपायों से जीवन मे आ रही बाधाओं ओर समस्याओं के प्रभाव में कमी लाई जा सकती हैं।वर्तमान समय में मनुष्यों में अधिकतर रोग-अर्थ-काम-परिवारीक समस्याए देखी जाती है। अतः यहाँ कुछ उपाय बताए जा रहे है जिन्हें आजमाकर निश्चय ही आपके जीवन मे सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।
- व्यापार इत्यादि में उन्नति व स्थिर लक्ष्मी की प्राप्ति के लिए सात गोमती चक्र लेकर भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए उनकी मूर्ति या तस्वीर के सामने “श्रीं”बीज मंत्र का 108 बार उच्चारण करके भेंट करें फिर अगले दिन शुभ मुहूर्त में स्वज्ञान अनुसार भगवान नारायण की पूजा करके उनके सामने आर्थिक समस्याओं से मुक्ति प्राप्ति/व्यापार वृद्धि/ कार्यक्षेत्र पदोन्नति एवं सर्व बाधा निवारण हेतु प्रार्थना करते हुए दक्षिणा भेंट करके (बाद में उस दक्षिणा से एक पीपल का पौधा खरीद कर नारायण मंदिर परिसर में अवश्य लगाए) वह गोमती चक्र प्राप्त करें। और उस गोमती चक्र की पूजा करके लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या व्यापार स्थल के पूजाघर में रख देवे। निश्चय ही इस उपाय के करने से आपकी मनोकामना पूरी होगी।
2.यदि कोई व्यक्ति अधिक बीमार रहता है तो 1 नींबू व 1 नारियल लेकर अलग-अलग दोनों को रोगी के ऊपर से 7 बार उवार कर होली की अग्नि में मनोकामना बोलते हुए अर्पित करे इस उपाय को करने से निश्चय ही सकारात्मक प्रभाव दिखेगा।
- सभी प्रकार के रोग निवारण व घरेलू बाधाओं से मुक्ति पाने के लिए होलिका दहन के समय इस महामंत्र “श्री सर्वव्याधि प्रशमन्यै नमः” का जप करते हुए 7 परिक्रमा करें और होलिका को प्रणाम करके घर आ कर मातेश्वरी जगदम्बा की तस्वीर या मूर्ति के सामने तेल का दीपक प्रज्वलित कर शुध्द वस्त्र धारण कर लाल आसन पर बैठकर इस मंत्र का 1008 बार जप करने से निश्चय ही सभी प्रकार की बाधाओं से मुक्ति मिलेगी।
4.
जन्म कुंडली में स्थित नौ ग्रहों की कृपा पाने के लिए अपनी राशि के(अंक गणित) मूलांक अनुसार गांय के गोबर के उपले होली की अग्नि में आहुति दे ।
मेष व वृश्चिक राशि के जातक 9 उपले
वृषभ व तुला राशि के जातक 6
मिथुन व कन्या राशि के जातक 5 उपले
मकर व कुंभ राशि के जातक 4 उपले
धनु ओर मीन राशि के जातक 3 उपले
कर्क राशि के जातक 2 एवं सिंह राशि के जातक 1 उपले की आहुति देवे।
हमने स्वज्ञान अनुसार जनसामान्य द्वारा होली पर किये जाने वाले उपाय प्रस्तुत किये है आशा है आपके लिए उपयोगी साबित होंगे।
ज्योतिषाचार्य पंडित यशवंत जोशी
जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर
7024667840-8085381720
