चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश
Spread the loveचक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को...
Spread the loveचक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को...
Spread the love -भोपाल एम्स में एक सप्ताह...
Spread the love नई दिल्ली, 30 अक्टूबर 2026:...
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर फेरबदल किया गया है। इस संबंध में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ASI, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों समेत 27 पुलिसकर्मियों की नई पदस्थापना की गई है। तबादला सूची में जिले के कई थानों, चौकियों और पुलिस शाखाओं में तैनात कर्मचारियों के नाम शामिल हैं। नई पदस्थापना के तहत कुछ पुलिसकर्मियों को थानों से चौकियों में भेजा गया है, जबकि कई कर्मचारियों को रक्षित केंद्र और अलग-अलग पुलिस शाखाओं से विभिन्न थानों में पदस्थ किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार चार ASI को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राजेश दर्शन — थाना कोतवाली से चौकी खरसिया
उदय सिंह सिदार — चौकी खरसिया से थाना लैलूंगा
प्रेमसाय भगत — थाना लैलूंगा से थाना यातायात
राजकुमार सिदार — थाना यातायात से थाना भूपदेवपुर
तबादला सूची में छह हेड कॉन्स्टेबल भी शामिल हैं। इन्हें जिले के अलग-अलग थानों में भेजा गया है।
शिवप्रसाद पैंकरा — रक्षित केंद्र से थाना घरघोड़ा
लाजरूस मिंज — रक्षित केंद्र से थाना घरघोड़ा
मनोज मरावी — थाना कोतवाली से थाना धरमजयगढ़
दिव्विजय दास वैष्णव — रक्षित केंद्र से थाना कोतवाली
रेखा नागरे — थाना पुसौर से थाना कोतवाली
बसंती खूंटे — रक्षित केंद्र से थाना पुसौर
पुलिस विभाग ने 18 आरक्षकों को भी अलग-अलग थानों और शाखाओं में नई जिम्मेदारी दी है। सूची में साइबर थाना, यातायात, कोतवाली, चक्रधरनगर, खरसिया, लैलूंगा और अन्य इकाइयां शामिल हैं।
भूपेन्द्र राठौर — थाना कोतवाली से खरसिया
रोहित कुमार — खरसिया से कोतवाली
हरेन्द्रपाल जगत — कोतवाली से खरसिया
जितेश्वर चौहान — खरसिया से कोतवाली
संदीप कौशिक — साइबर थाना से कोतवाली
धीरेन्द्र पाण्डेय — रक्षित केंद्र से लैलूंगा
राकेश टोप्पो — रक्षित केंद्र से लैलूंगा
राजेश राठौर — थाना छाल में यथावत, संशोधन
जितेन्द्र कुर्रे — चक्रधरनगर से साइबर थाना
विक्रम कुजूर — पूंजीपथरा से चक्रधरनगर
ललित कुमार प्रधान — रक्षित केंद्र से पूंजीपथरा
दीपक प्रधान — रक्षित केंद्र से साइबर थाना
फिलमोन लकड़ा — यातायात से धरमजयगढ़
विकास कुमार तिर्की — लैलूंगा से यातायात
अनिता बेक — कोतवाली से साइबर थाना
कुमारी निराला — रक्षित केंद्र से कोतवाली
लीलावती एक्का — चौकी रैरुमाखुर्द से लैलूंगा
रायगढ़ जिले में एक साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की नई पदस्थापना को पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। अलग-अलग थानों और शाखाओं में कर्मचारियों की तैनाती से स्थानीय स्तर पर कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्यों को बेहतर तरीके से संचालित करने में मदद मिलने की उम्मीद है। तबादले के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
