महिला एशिया कप जीत पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और लोकसभा अध्यक्ष ने दी टीम इंडिया को बधाई
Spread the love नई दिल्ली, 14 सितंबर ।...
Spread the love नई दिल्ली, 14 सितंबर ।...
Spread the love नई दिल्ली, 14 सितंबर ।...
Spread the love नई दिल्ली, 14 सितंबर ।...
नई दिल्ली, 14 सितंबर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देशवासियों से ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का मूल ध्येय ‘जन सेवा से देश सेवा’ रहा है और पिछले 25 वर्षों में उन्होंने इसी संकल्प के साथ देश की सेवा की है।
नितिन नवीन ने सोमवार को जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि जब मोदी ने देश का नेतृत्व संभाला, उस समय देश के सामने कई चुनौतियां थीं। उन्होंने नई नीतियों और योजनाओं के जरिए आम लोगों के जीवन में बदलाव लाने का काम किया। कोरोना महामारी के दौरान भी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने संकट को अवसर में बदलने का प्रयास किया और वैक्सीन विकसित कर आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अपनी क्षमता दिखाई।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई कदम उठाए। स्टार्टअप के जरिए युवाओं को नए अवसर मिले, वहीं शौचालय निर्माण और लखपति दीदी जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के सम्मान और आर्थिक सशक्तीकरण पर जोर दिया गया।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि देश की सुरक्षा के मोर्चे पर भी बड़ा बदलाव आया है। नक्सलवाद के प्रभाव को काफी हद तक खत्म किया गया है और आतंकवाद के खिलाफ भी सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि आज देश अपनी सीमाओं की सुरक्षा को लेकर पहले से अधिक मजबूत स्थिति में है।
नितिन नवीन ने कहा कि देश ‘विकसित भारत @ 2047’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितंबर को शाम 6 से 7 बजे के बीच अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाएं और उनके दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करें।
