24 घंटे में ‘रामायण’ की अमेरिकी प्रीमियर एडवांस बुकिंग में 27% का उछाल, लॉस एंजिल्स प्रीमियर की सकारात्मक प्रतिक्रियाओं का दिखा असर
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the loveमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम...
Spread the love उत्सव के पहले दिन साहित्य...
भागलपुर, 14 सितंबर । यात्रियों एवं पर्यटकों की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने एक नई पहल की है। मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्तिक सिंह के पर्यवेक्षण में मंदार हिल रेलवे स्टेशन पर को मोबाइल फूड वैन सुविधा की शुरुआत की गई है। उक्त आशय की जानकारी सोमवार को मालदा डीविजन के पीआरओ ने दी।
उन्होंने कहा कि इस मोबाइल फूड वैन का औपचारिक उद्घाटन कटोरिया के विधायक पुरन लाल टुडू एवं नगर पंचायत की चेयरपर्सन कोमल भारती द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। यह आधुनिक सुविधा रेलवे फ्रेंचाइजी व्यवस्था के अंतर्गत शुरू की गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य मंदार हिल क्षेत्र में आने वाले तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और दैनिक यात्रियों की भोजन और जलपान संबंधी जरूरतों को पूरा करना है। वैन में साफ-सफाई और कुशल सेवा सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। यहां यात्रियों के लिए विभिन्न प्रकार के ताजे खाद्य पदार्थ, स्नैक्स और ठंडे-गर्म पेय पदार्थ उपलब्ध रहेंगे। यात्रा के दौरान यात्रियों को स्टेशन परिसर में ही उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल सकेगा। मालदा मंडलरेलवे अधिकारियों के अनुसार, मंदार हिल स्टेशन पर इस सेवा की शुरुआत मालदा मंडल की यात्री-केंद्रित सोच और विश्वस्तरीय सुविधाएं देने के संकल्प को दर्शाती है। इस पहल से न केवल स्टेशन की खान-पान व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि मंदार हिल आने वाले सैलानियों का यात्रा अनुभव भी सुखद और सुरक्षित बनेगा।
