24 घंटे में ‘रामायण’ की अमेरिकी प्रीमियर एडवांस बुकिंग में 27% का उछाल, लॉस एंजिल्स प्रीमियर की सकारात्मक प्रतिक्रियाओं का दिखा असर
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the loveमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम...
Spread the love उत्सव के पहले दिन साहित्य...
सहरसा, 29 अक्टूबर। बिहार की पर्वतारोही लक्ष्मी झा ने हिमालय शेल्टर कंपनी के साथ बचन राणा सर के मार्गदर्शन में उत्तराखंड के प्रसिद्ध गौमुख तपोवन ट्रेक का अनुभव किया। लगभग 14,640 फीट की ऊँचाई पर स्थित इस क्षेत्र में माइनस 25 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान और दुर्गम पहाड़ी रास्तों के बीच ट्रेकिंग करना एक चुनौतीपूर्ण अनुभव रहा।
उन्होंने बताया इस यात्रा में 18 किलोमीटर पैदल चलकर गंतव्य तक पहुँचना और 18 किलोमीटर वापस लौटना, यानी कुल 36 किलोमीटर की पैदल दूरी तय करना शामिल रहा। रास्ते में विशाल ग्लेशियर, ऊँची पर्वत चोटियाँ और हिमालय की अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिली।लक्ष्मी झा ने इस ट्रेक के माध्यम से हिमालय की कठिन परिस्थितियों और प्राकृतिक सौंदर्य को करीब से अनुभव किया। यह यात्रा साहस, धैर्य और पर्वतीय रोमांच का यादगार अनुभव रही।
इस अवसर पर गौमुख तपोवन ट्रैक के दौरान हिमालय शेल्टर के बैनर के साथ पर्वतारोही लक्ष्मी झा और उनके साथी बहुत खुश दिखें।ज्ञात हो कि इससे पूर्व वनगांव की बेटी लक्ष्मी झा द्वारा 19 सितंबर 26 को नंदा अष्टमी के पावन अवसर पर नंदा देवी ईस्ट वेस्ट कैप उंचाई 15500 फीट पर सफलतापूर्वक पहूंचकर देश का गौरवशाली तिरंगा फहराने में सफल रही।उनके अदम्य साहस को देखते हुए जिलेवासियों ने हर्ष व्यक्त कर
