संसाधनों की कमी अब पढ़ाई में बाधा न बने, इसी सोच के साथ शुरू हुई ‘संभव’ पहल
Spread the love‘संभव’ पहल के माध्यम से बोर्ड...
Spread the love‘संभव’ पहल के माध्यम से बोर्ड...
Spread the love*मुंबई*कोमल नाहटा अब ज़ी स्टूडियोज़ के...
Spread the loveमुंबई, हिंदी सिनेमा हाल के समय...
सारण, 11 सितंबर । सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपुल एम. पंचोली ने सपरिवार सोनपुर के ऐतिहासिक बाबा हरिहरनाथ मंदिर पहुंचकर विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की। न्यायमूर्ति विपुल एम. पंचोली ने बाबा हरिहरनाथ का दुग्धाभिषेक और रुद्राभिषेक संपन्न किया। पूजा-अर्चना के बाद प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा पूजा बहुत ही अच्छे तरीके से संपन्न हुई है, हमें इसमें अत्यंत प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है।
इस अवसर पर बाबा हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह ‘लल्ला’ ने न्यायाधीश विपुल एम. पंचोली को अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। सचिव द्वारा पुनः बिहार आने पर मंदिर आने के निमंत्रण पर न्यायमूर्ति पंचोली भावुक हो उठे। उन्होंने स्नेह व्यक्त करते हुए कहा कि वे पटना से पहले यहाँ बाबा हरिहरनाथ मंदिर आने को प्राथमिकता देंगे।
