राज्य स्तरीय ‘लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता’ का द्वितीय क्वालिफाइंग चरण संपन्न
Spread the love *इंदौर 06 सितंबर 2026।* योग, स्वास्थ्य संवर्धन एवं...
Spread the love *इंदौर 06 सितंबर 2026।* योग, स्वास्थ्य संवर्धन एवं...
Spread the love एआई-आधारित विभिन्न किस्म के टूल से परामर्शकों (एडवाइज़र) को...
Spread the love हर पल को कैद करने के लिए 24-600mm लेंस...
हर पल को कैद करने के लिए 24-600mm लेंस के साथ उन्नत एआई-पावर्ड रिकग्निशन एएफ और हाई-स्पीड परफॉर्मेंस
नई दिल्ली, 06 सितंबर 2026: सोनी इंडिया ने आज अपने ऑल-इन-वन कैमरा की RX10 सीरीज़ का नया मॉडल RX10 V लॉन्च किया है। शौकिया फोटोग्राफरों के लिए यह बेहतरीन कैमरा है, जो एक ही बॉडी में वाइड-एंगल से लेकर सुपर-टेलीफोटो तक सब कुछ कवर करता है। बड़े अपर्चर और हाई मैग्निफिकेशन वाला ZEISS® Vario-Sonnar T* 24-600mm¹ (25x ऑप्टिकल ज़ूम) F2.4-4.0 लेंस इसे हर तरह के शॉट के लिए उपयुक्त बनाता है।
RX10 V में RX10 सीरीज़ की उच्च इमेज गुणवत्ता, सुपर-टेलीफोटो पहुंच और शानदार लेंस डिजाइन का हॉलमार्क संयोजन मिलेगा। इसके साथ ही इसमें एआई तकनीक वाला ‘रियल-टाइम रिकग्निशन एएफ’ दिया गया है, जो सब्जेक्ट को बेहद सटीक तरीके से पहचानता है। यह कैमरा बिना रुके पूरी एएफ/एई ट्रैकिंग के साथ 30 फ्रेम प्रति सेकंड की रफ्तार से फोटो खींच सकता है, ताकि आपका कोई भी खास पल मिस न हो।
चाहे इसके 1.0-टाइप स्टैक्ड Exmor RS™ CMOS इमेज सेंसर (लगभग 20.1 प्रभावी मेगापिक्सल के साथ) और BIONZ XR™ इमेज प्रोसेसिंग इंजन के साथ तस्वीरें कैप्चर करना हो, या फिर 4K 120p रिकॉर्डिंग सपोर्ट करने वाला वीडियो शूट करना हो, यह अकेला कैमरा रोज़ाना के पलों से लेकर वाइल्डलाइफ, स्कूल के स्पोर्ट्स डे और एथलेटिक इवेंट्स तक हर तरह के दृश्यों को आसानी से संभालता है। 1.0-टाइप सेंसर और बड़े अपर्चर वाले इंटीग्रेटेड लेंस का संयोजन सॉफ्ट और स्मूथ बैकग्राउंड ब्लर हासिल करना भी आसान बनाता है।
RX10 V का डिजाइन सोनी के α™ (अल्फा™) मिररलेस कैमरा सीरीज़ जैसा बनाया गया है, जिसके बटन और ग्रिप इस्तेमाल करने में बेहद आसान, भरोसेमंद और आरामदायक हैं। धूप हो या कमरे के अंदर, इसका नया और बड़ा क्वाड-वीजीए OLED इलेक्ट्रॉनिक व्यूफाइंडर आपको हर छोटी से छोटी चीज़ साफ देखने और सही फोटो खींचने में मदद करता है। इसमें लगी नई Z-सीरीज़ (NP-FZ100) बैटरी से आप एक बार में लगभग 630 शॉट्स खींच सकते हैं, जो पुराने मॉडल की तुलना में लगभग 50% या उससे ज्यादा⁴ है।
लॉन्च के मौके पर मुकेश श्रीवास्तव, हेड-इमेजिंग एवं प्रोफेशनल सॉल्यूशन बिजनेस, सोनी इंडिया ने कहा, “नए RX10 V के साथ हम कॉम्पैक्ट कैमरा की काम करने की सीमाओं को आगे बढ़ा रहे हैं। यह कैमरा फोटोग्राफी के शौकीनों और प्रोफेशनल वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर्स के लिए बनाया गया है। इसमें 24-600mm की ज़ूम रेंज, एडवांस एआई-पावर्ड सब्जेक्ट रिकग्निशन और बिना रुके 30fps की रफ्तार से फोटो खींचने की ताकत दी गई है। यह छोटे से बॉडी फ्रेम में आता है। जंगल के छिपे जानवरों से लेकर तेज़ी से बदलते खेल के पलों और रोज़ाना के अनुभवों तक, यह आपको चौड़े फ्रेम से लेकर बेहद करीब के शॉट तक जाने की आज़ादी देता है, ताकि आप हर पल को ज्यादा आसानी और भरोसे के साथ कैद कर सकें।”
1. एक ही कैमरे में वाइड-एंगल से लेकर सुपर-टेलीफोटो तक, बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी और बेहतरीन एक्सप्रेशन
24mm से 600mm¹ तक की रेंज कवर करने वाला हाई-मैग्निफिकेशन ज़ूम लेंस (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ ZEISS® Vario-Sonnar T* F2.4-4.0) रोज़ाना की फोटो खींचने से लेकर खेल और वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी तक, सब कुछ आसानी से कर लेता है। इसमें 24mm¹ पर लगभग 3 सेमी जितनी करीब से मैक्रो शूटिंग की जा सकती है, और 600mm¹ पर लगभग 72 सेमी से टेली-मैक्रो शूटिंग हो सकती है।
BIONZ XR™ इमेज प्रोसेसिंग इंजन घर के अंदर या कम रोशनी जैसी जगहों पर भी, मीडियम से हाई ISO सेंसिटिविटी पर कम नॉइज़ के साथ बेहतरीन क्वालिटी की फोटो देता है। त्वचा की रंगत, आसमान, हरियाली और प्रकृति के दृश्य साफ, सटीक रंग और असली टेक्सचर के साथ दिखाई देते हैं, जिससे कुदरत और रोज़मर्रा की खूबसूरती और माहौल बिल्कुल वैसा ही कैप्चर होता है जैसा वो असल में होता है।
12 क्रिएटिव लुक प्रिसेट की मदद से आप कैमरे में ही अपना मनपसंद रंग और लुक चुन सकते हैं, साथ ही हर मोड के हिसाब से अपनी पसंद की सेटिंग भी कर सकते हैं। इसके अलावा, अपडेटेड D-रेंज ऑप्टिमाइज़र (डीआरओ) चमकीले हिस्सों और गहरे सायों को संतुलित करता है और Lv8 तक सेटिंग्स की ज्यादा चौड़ी रेंज देता है। ऊंचे लेवल पर डीआरओ तेज़ बैकलाइट में भी साए वाले हिस्सों को उभारकर ज्यादा नेचुरल दिखने वाले पोर्ट्रेट शॉट देता है।
2. एआई-पावर्ड सब्जेक्ट रिकग्निशन और हाई-स्पीड परफॉर्मेंस के साथ, आप हर महत्वपूर्ण पल को पूरे विश्वास के साथ कैद कर सकते हैं
एआई प्रोसेसिंग यूनिट से चलने वाला रियल-टाइम रिकग्निशन एएफ इंसानों, जानवरों, पक्षियों, कीट-पतंगों, कारों, ट्रेनों और हवाई जहाजों को पहचानता है। इसमें एक ऑटो मोड भी है, जो कैमरे को अपने आप सब्जेक्ट का प्रकार पहचानने की सुविधा देता है।
एआई प्रोसेसिंग यूनिट ह्यूमन पोज एस्टीमेशन तकनीक को भी चलाती है। इससे सब्जेक्ट की पहचान और ट्रैकिंग तब भी बनी रहती है जब उनकी पीठ कैमरे की तरफ हो या उनके चेहरे हेलमेट या धूप के चश्मे से ढके हों। बस अपनी पसंद के सब्जेक्ट को टच करने से रियल-टाइम ट्रैकिंग शुरू हो जाती है, जो चलते हुए सब्जेक्ट का लगातार पीछा करती है। इससे आप सही शॉट के लिए कंपोज़ीशन पर ध्यान दे पाते हैं।
हाई-स्पीड परफॉर्मेंस के लिए, प्रति सेकंड 60 बार तक के एएफ/एई कैलकुलेशन तेज़ चलने वाले सब्जेक्ट्स को भी ट्रैक करते हैं, जबकि ब्लैकआउट-फ्री शूटिंग लगातार स्क्रीन दृश्य बनाए रखती है। यह पूरी एएफ/एई ट्रैकिंग के साथ 30 fps² तक की हाई-स्पीड कंटीन्यूअस बर्स्ट शूटिंग को संभव बनाता है। इसका मतलब है कि आप अनिश्चित मूवमेंट वाले वाइल्डलाइफ, खेलों और दूसरे सब्जेक्ट्स को बिना कोई खास पल गंवाए कैद कर सकते हैं। कंटीन्यूअस शूटिंग स्पीड बूस्ट फंक्शन² आपको शूटिंग के दौरान किसी भी समय बर्स्ट स्पीड बदलने की सुविधा भी देता है।
3. नए RX10 V के एडवांस्ड मूवी फीचर्स हर पल को कैप्चर करने के नए तरीके देते हैं
यह कैमरा 4K 120p वीडियो रिकॉर्डिंग³ को सपोर्ट करता है, जिससे 4K रिज़ॉल्यूशन में 5x तक के स्मूथ स्लो-मोशन प्लेबैक सहित शानदार विजुअल एक्सप्रेशन मिलता है। एक्टिव मोड इमेज स्टेबलाइज़ेशन हाथ से वीडियो रिकॉर्डिंग करते समय स्थिर फुटेज देता है। डिजिटल ऑडियो इंटरफेस सपोर्ट के साथ मल्टी इंटरफेस (एमआई) शू™, अलग से बेचे जाने वाले कॉम्पैटिबल माइक्रोफोन के साथ इस्तेमाल करने पर सीधे डिजिटल सिग्नल के रूप में ऑडियो ट्रांसमिट करके हाई-क्वालिटी ऑडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा देता है। एआई-पावर्ड सब्जेक्ट रिकग्निशन ऑटो फ्रेमिंग फंक्शन को भी सक्षम बनाता है, जो रिकॉर्डिंग के दौरान सब्जेक्ट को शॉट के बीच में अपने आप सही ढंग से व्यवस्थित रखता है।
दूसरे फीचर्स में आसान सिनेमैटिक कलर और टोन के लिए S-Cinetone™, और पोस्ट-प्रोडक्शन ग्रेडिंग को ध्यान में रखकर वीडियो शूटिंग के लिए S-Log3 शामिल है। इसमें 16 यूज़र LUTs तक इम्पोर्ट किए जा सकते हैं, जिससे यूज़र्स लॉग मोड में शूटिंग के दौरान ही पोस्ट-LUT लुक को मॉनिटर कर सकते हैं। शॉट मार्क की मदद से टाइम-लैप्स शूटिंग और स्टिल इमेज निकालने जैसी सुविधाएं मिलती हैं, जो वीडियो के लिए व्यापक सपोर्ट देती हैं।
4. आरामदायक और भरोसेमंद शूटिंग अनुभव के लिए आसान संचालन और विश्वसनीयता
कैमरे में बड़ा, हाई-रिज़ॉल्यूशन और हाई-मैग्निफिकेशन वाला इलेक्ट्रॉनिक व्यूफाइंडर है, जो लगभग 3.68 मिलियन डॉट्स और लगभग 0.78x मैग्निफिकेशन के साथ 0.5-टाइप क्वाड-वीजीए OLED पैनल से लैस है। यह सब्जेक्ट की स्पष्टता के साथ कंपोज़ीशन बनाने में मदद करता है। इसमें 3.0-टाइप एलसीडी मॉनिटर भी शामिल है, जिसे लगभग 1.62 मिलियन डॉट्स तक अपग्रेड किया गया है, जिससे सब्जेक्ट्स को पूरी सटीकता और बारीक विवरण के साथ देखा जा सकता है।
जब आप बाहर होते हैं तो आपको एक ऐसा भरोसेमंद कैमरा चाहिए होता है जो लंबे समय तक चल सके। RX10 V इसे NP-FZ100 रीचार्ज करने योग्य बैटरी पैक के साथ पूरा करता है, जो स्टिल इमेज शूटिंग को लगभग 630 शॉट्स⁵ तक बढ़ाता है, जो पिछले मॉडल की तुलना में लगभग 50% या उससे ज्यादा⁴ है।
अल्फा (α) सीरीज़ जैसे आसान बटन लेआउट, मजबूत ग्रिप और 8 दिशाओं में घूमने वाले रिस्पॉन्सिव मल्टी-सिलेक्टर की वजह से इस कैमरे को चलाना बेहद आसान है। व्यूफाइंडर से देखते समय भी आप बिना रुके और आसानी से इसे कंट्रोल कर सकते हैं।
अलग-अलग तरह के शूटिंग माहौल में विश्वसनीयता के लिए, कैमरे में धूल और नमी से बचाव वाला डिज़ाइन है, साथ ही तेज़ और स्थिर डेटा ट्रांसफर के लिए वाई-फाई (2.4/5 GHz) सपोर्ट भी है। यूएसबी टाइप-C® कनेक्टिविटी हाई-स्पीड, स्थिर डेटा ट्रांसफर देती है और 4K 30p लाइव स्ट्रीमिंग को सपोर्ट करती है।
इस मॉडल में नई बात यह है कि RX10 V क्रिएटर्स ऐप को सपोर्ट करता है। यह सोनी का मालिकाना सॉफ्टवेयर है, जो यूज़र्स को अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट करके फाइलें सीधे क्लाउड या स्मार्टफोन पर भेजने, कैमरे को रिमोटली कंट्रोल करने और फीचर्स तथा सॉफ्टवेयर अपडेट करने में सक्षम बनाता है। इससे शूटिंग और शेयरिंग में काम की सहूलियत और सुविधा बढ़ती है।
कीमत और उपलब्धता:
RX10 V कैमरा भारत में 02 सितंबर 2026 से सभी सोनी ऑथोराइज्ड रिटेल आउटलेट, सोनी कैमरा लाउंज, अल्फा फ्लैगशिप स्टोर, सोनी सेंटर, www.ShopatSC.com पोर्टल, प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर और ई-कॉमर्स वेबसाइटों (अमेज़न और फ्लिपकार्ट) पर उपलब्ध होगा।
