राज्य स्तरीय ‘लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता’ का द्वितीय क्वालिफाइंग चरण संपन्न
Spread the love *इंदौर 06 सितंबर 2026।* योग, स्वास्थ्य संवर्धन एवं...
Spread the love *इंदौर 06 सितंबर 2026।* योग, स्वास्थ्य संवर्धन एवं...
Spread the love एआई-आधारित विभिन्न किस्म के टूल से परामर्शकों (एडवाइज़र) को...
Spread the love हर पल को कैद करने के लिए 24-600mm लेंस...
स्टेशनों और निर्माण कार्यों की समीक्षा कर समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
इंदौर । रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार ने इंदौर एवं उज्जैन क्षेत्र में रेलवे के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का व्यापक निरीक्षण एवं समीक्षा की। आगामी सिम्हस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यात्री सुविधाओं, स्टेशन विकास, परिचालन क्षमता और रेलवे अधोसंरचना से जुड़े कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
सतीश कुमार ने पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय, रतलाम मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार सहित मंडल एवं निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर इंदौर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास, शास्त्री ब्रिज सहित विभिन्न परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और समय-सीमा की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट एवं इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सतीश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान इंदौर क्षेत्र में रेलवे के विकास, विभिन्न परियोजनाओं तथा अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही सिम्हस्थ-2028 एवं भविष्य में बढ़ने वाले यात्री भार को देखते हुए रेलवे की तैयारियों और प्रस्तावित योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।
शास्त्री ब्रिज का भी किया निरीक्षण
रेलवे बोर्ड अध्यक्ष सतीश कुमार एवं पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने शास्त्री ब्रिज का निरीक्षण कर वहां चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। अधिकारियों से कार्य की समय-सीमा, वर्तमान प्रगति और आगामी कार्ययोजना की जानकारी प्राप्त की गई।
इसके बाद श्री कुमार ने लक्ष्मीबाई नगर, देवास, विक्रम नगर, उज्जैन, नईखेड़ी, पिंगलेश्वर एवं चिंतामन गणेश रेलवे स्टेशनों तथा संबंधित रेल परिसरों का निरीक्षण किया। सिम्हस्थ-2028 के दौरान संभावित भारी यात्री आवागमन को ध्यान में रखते हुए स्टेशन सुविधाओं, यात्री प्रबंधन, अधोसंरचना एवं विकास कार्यों की स्थिति की समीक्षा की गई।
विक्रम नगर स्टेशन पर सांसद अनिल फिरोजिया से चर्चा
विक्रम नगर रेलवे स्टेशन पर उज्जैन के सांसद अनिल फिरोजिया को रेलवे बोर्ड अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सतीश कुमार ने क्षेत्र में चल रहे विभिन्न रेलवे विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। इस दौरान सिम्हस्थ-2028 को लेकर रेलवे द्वारा की जा रही तैयारियों एवं प्रस्तावित कार्यों की भी जानकारी साझा की गई।
उज्जैन में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
उज्जैन रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के पश्चात अवंतिका होटल, उज्जैन में पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय की उपस्थिति में संबंधित अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उज्जैन एवं आसपास के क्षेत्रों में रेलवे द्वारा किए जा रहे विकास एवं निर्माण कार्यों, सिम्हस्थ-2028 की तैयारियों तथा यात्री सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में विशेष रूप से सिम्हस्थ मेले के दौरान संभावित अत्यधिक यात्री दबाव को देखते हुए स्टेशन क्षमता बढ़ाने, यात्री सुविधाओं का विस्तार करने, यात्री आवागमन एवं प्रबंधन को बेहतर बनाने, परिचालन व्यवस्था मजबूत करने और आवश्यक अधोसंरचना का समयबद्ध विकास करने पर जोर दिया गया।
समयबद्धता, गुणवत्ता और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
रेलवे बोर्ड अध्यक्ष सतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिम्हस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए किए जा रहे सभी कार्यों में समयबद्धता, गुणवत्ता, सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने नियमित मॉनिटरिंग और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होने देने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सिम्हस्थ-2028 जैसे बड़े धार्मिक आयोजन के दौरान रेलवे की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। देशभर से उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और बेहतर रेल यात्रा उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं एवं अधोसंरचना का समय रहते विकास किया जाना आवश्यक है।
निरीक्षण एवं समीक्षा के दौरान पश्चिम रेलवे एवं रतलाम मंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
