राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा की विशेष पहल पर ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति, 6.60 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य स्वीकृत
Spread the loveरायपुर- छत्तीसगढ़ में ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण...
Spread the loveरायपुर- छत्तीसगढ़ में ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण...
Spread the loveपहला प्यार दूसरी बार’ के लिए...
Spread the loveरायपुर। रेल यात्रियों के लिए जरूरी...
इंदौर, 05 सितंबर 2026:श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव डॉ. चंद्र भूषण कुमार, IAS का आज कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के क्षेत्रीय कार्यालय, इंदौर में आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक की तथा कार्यालय की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक गतिविधियों, लाभार्थियों को प्रदान की जा रही सेवाओं एवं विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की।
इस अवसर पर क्षेत्रीय निदेशक, ईएसआईसी श्री संजीव मिश्रा, डॉ. शिरीष कुमार गुलाबराव चव्हाण, अधिष्ठाता (Dean), ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, इंदौर तथा ईपीएफओ के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान डॉ. कुमार ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनके कार्यक्षेत्र से संबंधित अनुभवों, चुनौतियों एवं सुझावों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे समर्पण, पारदर्शिता एवं बेहतर सेवा भावना के साथ कार्य करें तथा लाभार्थियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर डॉ. कुमार ने कहा कि श्रमिकों एवं आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमता एवं शीघ्रता से उपलब्ध कराने के लिए ईएसआईसी, ईपीएफओ तथा राज्य सरकार के विभिन्न संबंधित विभागों के मध्य आपसी समन्वय एवं सहयोग (cooperation) होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी विभागों से एकीकृत एवं समन्वित दृष्टिकोण अपनाकर कार्य करने का आह्वान किया, जिससे विभागों के मध्य कार्यों का दोहराव कम हो तथा जनसेवा में और अधिक दक्षता आ सके।
आगमन के दौरान डॉ. चंद्र भूषण कुमार ने क्षेत्रीय कार्यालय परिसर स्थित उद्यान में चिकू (Chikoo) के पौधे का रोपण भी किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय, इंदौर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सचिव महोदय का स्वागत किया तथा उनके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।
