ऑडी इंडिया ने लॉन्च की ऑल-न्यू ऑडी Q3
Spread the love मुंबई,21अक्टूबर 2026: जर्मनी की लग्जरी...
Spread the love मुंबई,21अक्टूबर 2026: जर्मनी की लग्जरी...
Spread the love ई-कॉमर्स डिलीवरी पर जीएसटी को...
Spread the love *पूज्य मोरारी बापू की पावन...
रायपुर:
परशुराम चौक, गोवर्धन नगर, भनपुरी (रायपुर) में पण्डित अजय महाराज द्वारा संतान रक्षा कथा का वाचन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कथा के दौरान पण्डित अजय महाराज ने राजा उग्रसेन, कंस और देवकी के प्रसंग पर प्रकाश डाला। उन्होंने श्रोताओं को बताया कि किस प्रकार देवकी के विवाह के उपरांत आकाशवाणी हुई कि देवकी का आठवां गर्भ कंस का काल बनेगा। इसके बाद कंस द्वारा देवकी और वासुदेव के वध के प्रयास, वासुदेव जी द्वारा दिए गए वचन तथा महादेव एवं पार्वती द्वारा संतान की रक्षा किए जाने की कथा का विस्तार से वर्णन किया गया।
कथा श्रवण के इस अवसर पर सुनीता टिकरिया, सुनीता चंद्रवंशी, सुनीता धीवल, ललित पटेल, रेणुका वैष्णो, साहू परिवार के सदस्य, कांति भारती, प्रिया लिपिक, पूजा, सीमा, सुनीता, ईश्वरी, धनेश्वरी साहू, सुभद्रा देवी तिवारी और दीपिका तिवारी सहित कई कथाप्रेमी उपस्थित रहे।
