रामकृष्ण बाग में मां भगवती की आराधना, अष्टमी पर सुंदरकांड का आयोजन
Spread the loveसाहू परिवार की वर्षों पुरानी परंपरा,...
Spread the loveसाहू परिवार की वर्षों पुरानी परंपरा,...
Spread the love जल संरक्षण की शपथ10 दिवसीय...
Spread the love उज्जैन से अयोध्या-ओरछा तक मंदिरों...
पटना, 03 सितम्बर । बिहार में गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को पटना के विभिन्न गंगा घाटों का निरीक्षण किया और संभावित बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित एवं संवेदनशील इलाकों की स्थिति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को पूरी तरह सतर्क रहने और आम लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने गंगा के जलस्तर और आसपास के इलाकों की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से नदी के जलस्तर में हो रहे बदलाव, तटबंधों की स्थिति और संभावित जलजमाव वाले क्षेत्रों के बारे में विस्तृत जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति लगातार बदल रही है, इसलिए प्रशासन को हर स्तर पर सतर्क रहना होगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।
मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों और जिला प्रशासन को संभावित बाढ़ को देखते हुए सभी जरूरी तैयारियां पहले से पूरी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राहत और बचाव कार्य में किसी भी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए। संवेदनशील इलाकों में प्रशासनिक और राहत टीमों की सक्रियता लगातार बनी रहनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। जरूरत पड़ने पर राहत शिविरों को तत्काल सक्रिय करने के साथ वहां भोजन, पेयजल, दवाइयों और अन्य आवश्यक सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य आम लोगों को किसी भी तरह की परेशानी से बचाना और जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों से गंगा के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने तथा खतरे की किसी भी आशंका पर तत्काल आवश्यक कदम उठाने को कहा।
मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और अब तक की तैयारियों की जानकारी दी। सरकार की ओर से संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी और तैयारियों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।-
