Today Horoscope 2026: मेष राशि वालों को मिलेगा नया मौका? सिंह और कन्या राशि वाले भी जानें आज का राशिफल
Spread the loveAaj Ka Rashifal 19 October 2026:...
Spread the loveAaj Ka Rashifal 19 October 2026:...
Spread the loveसाहू परिवार की वर्षों पुरानी परंपरा,...
Spread the love जल संरक्षण की शपथ10 दिवसीय...
Lucknow, Feb 02 (ANI): Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath addresses a press conference regarding the Union Budget 2023-24 and other issues, at his official residence, in Lucknow on Thursday. (ANI Photo)
चित्रकूट, 03 सितंबर । उत्तर प्रदेश के जनपद चित्रकूट में हुए दर्दनाक हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य तेज करने तथा घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि मृतकों के परिजनों से संवाद कर उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही हादसे में हुई जनहानि एवं आर्थिक क्षति का तत्काल आकलन कर 24 घंटे के भीतर नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए अधिकारियों को उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि चित्रकूट में भारी बारिश से मकान की दीवार ढहने से पिता और बच्चों की मौत हो गयी है।
