इंदौर 13 मार्च 2022
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इंदौर प्रवास पर हैं। इस दौरान उन्होंने रविवार सुबह बंगाली चौराहा स्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय श्री माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट भी उपस्थित रहे।
