One UI 9 के साथ आने वाला गैलेक्सी S26 सीरीज़ का पहला फ़ोन, जो उन्नत कैमरा क्षमताओं को नवीनतम गैलेक्सी AI के साथ जोड़ता है
सोल, कोरिया, : सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने आज अपने गैलेक्सी S26 परिवार में नए गैलेक्सी S26 FE को शामिल करने की घोषणा की। यह इस सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन है जो One UI 9 के साथ आ रहा है। इसके ज़रिए अब और ज़्यादा यूज़र्स को पहले ही दिन से नवीनतम प्रीमियम गैलेक्सी अनुभव मिलेगा। अपग्रेडेड कैमरा और माहौल को समझने वाले (कॉन्टेक्स्ट-अवेयर) गैलेक्सी AI के साथ, यह रोज़मर्रा की फ़ोटोग्राफ़ी, कंटेंट क्रिएशन और कनेक्टिविटी के अनुभव को और बेहतर बनाता है।
यूज़र्स के लिए जो सबसे ज़्यादा मायने रखता है, उसे ध्यान में रखकर तैयार किया गया पतला और हल्का गैलेक्सी S26 FE, गैलेक्सी S सीरीज़ के आइकॉनिक अनुभव को आगे बढ़ाता है।
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के मोबाइल एक्सपीरियंस (MX) बिज़नेस में एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और कस्टमर एक्सपीरियंस ऑफिस के हेड जे किम ने कहा, “गैलेक्सी S26 FE को खास तौर पर गैलेक्सी S सीरीज़ की पहचान बन चुकी ख़ूबियाँ देने के लिए डिज़ाइन किया गया है, ताकि इसका हर फ़ीचर यूज़र्स के दैनिक जीवन में अर्थपूर्ण बदलाव ला सके। लोकप्रिय गैलेक्सी कैमरा और AI फ़ीचर्स से लैस, और नए One UI 9 के साथ आने वाला गैलेक्सी S26 FE उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो जानते हैं कि उनके लिए क्या सबसे ज़्यादा मायने रखता है।”
स्पष्ट फ़ोटोग्राफ़ी, सहज एडिटिंग
गैलेक्सी S26 FE फ़ोटो खींचने से लेकर एडिट करने तक का एक शानदार कैमरा अनुभव देता है। इसमें दिया गया अपग्रेडेड ट्रिपल रियर कैमरा और एडवांस्ड इमेज प्रोसेसिंग यूज़र्स को हर खास पल को सहेजने और संवारने में मदद करते हैं, फिर चाहे बात किसी शांत नज़ारे की हो या तेज़ी से बदलती हलचल की।
माई फ़ैनकैम फ़ीचर, जिसे हाल ही में लॉन्च हुए गैलेक्सी फ़ोल्डेबल फ़ोन में पहली बार पेश किया गया था, अब गैलेक्सी S26 FE में भी उपलब्ध है। यह फ़ीचर चुने हुए व्यक्ति को अपने आप ट्रैक करता है और उसे फ़्रेम के सेंटर में रखता है। जैसे-जैसे सीन बदलता है, यह समझदारी से वीडियो को रीफ़्रेम करता रहता है, ताकि यूज़र्स कम मेहनत में ही अपने ख़ास पलों को सोशल मीडिया पर शेयर करने लायक बना सकें
• वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए, हॉरिजॉन्टल लॉक के साथ आने वाला सुपर स्टेडी फ़ीचर (जो गैलेक्सी S26 यूज़र्स का पसंदीदा है) तेज़ हलचल वाली गतिविधियों, यात्रा के लम्हों और रोज़मर्रा की शूटिंग के दौरान बेहद स्मूथ और स्थिर वीडियो रिकॉर्ड करने में मदद करता है।
• गैलेक्सी S26 FE में 3x ऑप्टिकल ज़ूम का सपोर्ट दिया गया है, जिससे दूर से भी पूरे आत्मविश्वास के साथ फ़ोटो खींची जा सकती है। वहीं सेल्फ़ी के लिए अपग्रेडेड 12 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो हर फ़्रेम में ज़्यादा जगह कवर करता है और ग्रुप फ़ोटो लेना आसान बनाता है।
• गैलेक्सी S सीरीज़ की पहचान बन चुकी नाइटोग्राफ़ी, कम रोशनी में भी चमकदार और साफ़ तस्वीरें खींचने में मदद करती है, जिससे मुश्किल से मुश्किल माहौल में भी हर बारीक डिटेल बनी रहती है।
• पल बीत जाने के बाद भी फ़ोटो असिस्ट साधारण बोलचाल की भाषा के निर्देशों (प्रॉम्प्ट्स) के ज़रिए तस्वीरों को संवारना आसान बनाता है। इसकी मदद से यूज़र्स दिन को रात में बदल सकते हैं, नई चीज़ें जोड़ सकते हैं या ग़ायब हिस्सों को वापस ला सकते हैं। इसके अलावा, आप अपने हर बदलाव को स्टेप-बाय-स्टेप देख सकते हैं और ज़रूरत पड़ने पर उन्हें अनडू कर सकते हैं।
• जेमिनी ओम्नी की मदद से यूज़र्स अपनी गैलरी की तस्वीरों और वीडियो से आसानी से नए वीडियो क्लिप बना और एडिट कर सकते हैं, जिससे वे शेयर करने के लिए एकदम तैयार हो जाते हैं।
ऐसे एआई अनुभव, जो हमेशा एक क़दम आगे रहें
नवीनतम One UI 9 से लैस, गैलेक्सी S26 FE सहज और माहौल को समझने वाले (कॉन्टेक्स्ट-अवेयर) गैलेक्सी AI फ़ीचर्स के साथ आता है। यह यूज़र्स की दिनचर्या के हिसाब से खुद को ढालकर उन्हें अपडेटेड और व्यवस्थित रखता है, जिससे रोज़मर्रा की ज़िंदगी बेहद आसान हो जाती है। इसके अलावा, यह यूज़र्स के रोज़मर्रा के कामों को यूज़र्स की ओर से और भी तेज़ी व आसानी से पूरा करता है।
• नाउ ब्रीफ़ , जिसे पहली बार गैलेक्सी S25 सीरीज़ में लाया गया था, अब और भी ज़्यादा पर्सनलाइज़्ड हो गया है। इसमें मौसम और सेहत से जुड़ी जानकारियों वाले कस्टमाइज़ेबल ब्रीफ़िंग कार्ड्स मिलते हैं। यूज़र्स अब एक साधारण से निर्देश (प्रॉम्प्ट) के ज़रिए अपने कार्ड्स खुद बना सकते हैं, जिससे नाउ ब्रीफ़ दिनभर उनके और ज़्यादा काम का बना रहता है।
• नाउ नज का दायरा अब चुनिंदा थर्ड-पार्टी ऐप्स और नोटिफिकेशन्स तक बढ़ा दिया गया है। यह पूरे दिन सही समय पर काम के सुझाव देता है, जिससे यूज़र्स ज़रूरी जानकारियों पर तुरंत ऐक्शन ले सकें और अपनी दिनचर्या को आसानी से संभाल सकें।
• गूगल के सर्कल टू सर्च की मदद से यूज़र्स अब एक ही फ़ोटो में मौजूद कई चीज़ों को एक साथ सर्च कर सकते हैं। इससे प्रोडक्ट्स, जगहों और दूसरी चीज़ों को एक ही स्टेप में पहचानना बेहद आसान हो जाता है।
दिनभर आपका साथ निभाने के लिए तैयार
गैलेक्सी S26 FE यूज़र्स की रोज़मर्रा की सबसे अहम ज़रूरतों में शानदार अपग्रेड लेकर आया है। इसमें लंबी चलने वाली बैटरी और एक ब्राइट डिस्प्ले दिया गया है, जो सुबह से लेकर रात तक काम, एंटरटेनमेंट और क्रिएटिविटी के लिए बेहतरीन अनुभव प्रदान करता है।
• गैलेक्सी S26 सीरीज़ के स्लिम और प्रीमियम डिज़ाइन को बनाए रखते हुए, इसकी दमदार 4,900 mAh की बैटरी आपको दिनभर एक्टिव रखती है। 45W एडॉप्टर की मदद से यह लगभग 30 मिनट में 69% तक चार्ज हो जाती है, ताकि फ़ोन तेज़ी से चार्ज होकर यूज़र्स को लंबे समय तक कनेक्टेड रख सके।
• 120 Hz तक के रिफ़्रेश रेट वाला 6.7-इंच एमोलेड डिस्प्ले शानदार ब्राइटनेस, रेज़ोल्यूशन और क्लैरिटी के साथ बेहद स्मूथ और इमर्सिव विज़ुअल अनुभव देता है, जो स्ट्रीमिंग, गेमिंग, ब्राउज़िंग और क्रिएटिव काम के लिए एकदम सही है।
गैलेक्सी S26 FE को अपने नए स्मार्टफ़ोन के रूप में चुनने वाले यूज़र्स को पहले ही दिन से गैलेक्सी का असली अनुभव मिलेगा। अपग्रेडेड स्मार्ट स्विच नया फ़ोन सेट करना बेहद आसान बनाता है, जिससे गैलेक्सी में आना किसी गर्मजोशी भरे स्वागत जैसा लगता है। वहीं, लंबे समय तक मिलने वाले सॉफ्टवेयर अपडेट्स और सैमसंग केयर+ यूज़र्स के भरोसे को सालों-साल बनाए रखते हैं।
• अपग्रेडेड स्मार्ट स्विच के ज़रिए गैलेक्सी पर शिफ्ट होना अब पहले से भी आसान है। चाहे आप एंड्रॉइड फ़ोन से स्विच कर रहे हों या आईओएस से, सिर्फ़ एक क्यूआर कोड स्कैन करके बिना किसी अतिरिक्त ऐप के और बहुत कम समय में अपना डेटा वायरलेस तरीक़े से ट्रांसफर कर सकते हैं। इसमें पासवर्ड, पास-की, कॉल हिस्ट्री, एक्सेसिबिलिटी सेटिंग्स और eSIM डेटा सब कुछ शामिल है।
• गैलेक्सी S26 FE को लंबे समय तक साथ निभाने के लिए बनाया गया है। इसमें सात जेनरेशन तक के OS अपग्रेड और सात साल तक के सिक्योरिटी अपडेट्स दिए जा रहे हैं, ताकि यूज़र्स आने वाले लंबे समय तक निश्चिंत होकर नवीनतम फ़ीचर्स का लाभ उठा सकें।
• और ज़्यादा बेफ़िक्री के लिए सैमसंग केयर+ यूज़र्स की ज़रूरतों के हिसाब से कम्प्लीट सुरक्षा कवरेज देता है, जिसमें डिवाइस की वैल्यू को बनाए रखने वाले ख़ास फ़ायदे शामिल हैं। One UI 9 के साथ आने वाला नया वॉरंटी एंड केयर सेटिंग्स हब सैमसंग केयर+ में रजिस्टर करने, उसे एक्सेस करने और मैनेज करने के साथ-साथ डिवाइस केयर से जुड़ी दूसरी सुविधाओं को संभालना और आसान बना देता है।
• इसके अलावा, गूगल एआई प्रो के 6 महीने के मुफ़्त ट्रायल के साथ यूज़र्स को बढ़ी हुई एआई क्षमताएँ और 5 TB क्लाउड स्टोरेज मिलेगा। इस प्लान की क़ीमत 19.99 अमेरिकी डॉलर प्रति माह है।
ये सभी अपग्रेड मिलकर एक ही बेहतरीन डिवाइस में वह गैलेक्सी अनुभव देते हैं, जिस पर यूज़र्स हर दिन भरोसा करते हैं।
उपलब्धता
गैलेक्सी S26 FE चुनिंदा बाज़ारों में तीन रंगों में उपलब्ध होगा: ब्लूबेरी, ग्रेफ़ाइट और पिस्ताचियो।
गैलेक्सी S26 FE के बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृपया सैमसंग न्यूज़रूम, सैमसंग मोबाइल प्रेस या Samsung.com पर जाएँ।