पहला प्यार दूसरी बार’ का नया गाना ‘ज़ुल्मी’ रिलीज़, अपनी धुन पर थिरकने को मजबूर कर देगा यह धमाकेदार पार्टी ट्रैक
Spread the loveमुंबई, रोमांटिक गानों ‘प्यार मांगा है...
Spread the loveमुंबई, रोमांटिक गानों ‘प्यार मांगा है...
Spread the loveफिल्म की शूटिंग 2027 की शुरुआत...
Spread the loveशुरुआती सफलता के बाद अमित त्रिवेदी...
जयपुर, 01 सितंबर । उच्चतम न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) कोलेजियम की सोमवार को आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश जस्टिस संजय के. अग्रवाल का तबादला राजस्थान उच्च न्यायालय (हाई कोर्ट) करने की सिफारिश की है। इसके साथ ही उन्हें राजस्थान उच्च न्यायालय के सीजे के पद पर पदोन्नत भी किया गया है। दूसरी ओर राजस्थान हाई कोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश पुष्पेंद्र सिंह भाटी को जम्मू-कश्मीर व लद्दाख हाई कोर्ट का सीजे बनाया गया है।
न्यायिक क्षेत्र के लोग इस तबादला आदेश को वर्तमान एक्टिंग सीजे एस.पी. शर्मा से जुड़े हालिया विवाद के साथ सीधे तौर पर जोड़कर देख रहे हैं। माना जा रहा है कि इस फेरबदल के जरिए सुप्रीम कोर्ट हाईकोर्ट के प्रशासनिक संतुलन और न्यायिक व्यवस्था को पुनः सुदृढ़ करना चाहती है।गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के जज संदीप मेहता की ओर से सीजीआई सूर्यकांत को राजस्थान उच्च न्यायालय के एक्टिंग सीजे संजीव प्रकाश शर्मा की शिकायत के उन्हें राजस्थान हाई कोर्ट से ट्रांसफर करने की गुहार की थी और उनके स्थान पर दूसरे जज को लगाने की भी मांग की थी। इसके बाद सीजीआई का भी बयान सामने आया था कि मामले की उच्च स्तर पर जांच कर प्रकरण के सभी पहलुओं को देखने के बाद ही किसी तरह का निर्णय लिया जाएगा। जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा आगामी 26 सितम्बर को रिटायर हो रहे हैं।
