नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
Spread the loveरायपुर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ...
Spread the loveरायपुर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ...
Spread the loveन्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल ने जीता...
Spread the loveरायपुर छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति...
बिलासपुर। बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट पर दिल्ली से आई अलायंस एयर की फ्लाइट 9I613 शुक्रवार को हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। लैंडिंग के दौरान विमान का एक टायर फट गया, जबकि तीन अन्य पहिए लॉक हो गए। विमान रनवे पर ही रुक गया। अगर विमान रनवे से बाहर जाकर खेत की ओर चला जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।
फ्लाइट में करीब 37 यात्री सवार थे। यात्रियों के मुताबिक, रनवे पर उतरते समय विमान को जोरदार झटका लगा और धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। इसके कुछ सेकेंड बाद केबिन में जलने की गंध फैलने लगी। इससे यात्रियों में घबराहट और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। विमान के रुकते ही एयरपोर्ट स्टाफ ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
खपरगंज निवासी एडवोकेट प्रकाश तिवारी भी फ्लाइट में सवार थे। उन्होंने बताया कि दिल्ली से बिलासपुर तक उड़ान सामान्य थी, लेकिन लैंडिंग के समय अचानक जोरदार झटका लगा। इसके बाद जलने की गंध आने से यात्रियों को आग लगने की आशंका हुई।
मामले की जांच DGCA की 9 सदस्यीय टीम कर रही है। शुरुआती जांच में एक टायर फटने के साथ तीन अन्य पहियों के लॉक होने की बात सामने आई है। टीम ने विमान के क्षतिग्रस्त हिस्सों, रनवे, मेंटेनेंस रिकॉर्ड और तकनीकी प्रक्रियाओं की जानकारी जुटाई है।
अलायंस एयर के इंजीनियर विमान की मरम्मत में जुटे हैं। जरूरी उपकरणों की उपलब्धता में दिक्कत के कारण विमान को ऐसी स्थिति में लाने की कोशिश की जा रही है, जिससे उसे सुरक्षित तरीके से दिल्ली ले जाया जा सके। वहां वर्कशॉप में विमान की विस्तृत मरम्मत की जाएगी।
