नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
Spread the loveरायपुर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ...
Spread the loveरायपुर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ...
Spread the loveन्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल ने जीता...
Spread the loveरायपुर छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति...
जौनपुर, 29 अगस्त । यूपी के जनपद जौनपुर में स्क्रब टाइफस के चार नए मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी से अब तक जिले में स्क्रब टाइफस के कुल छह मामलों की पुष्टि हुई है। पिछले एक महीने में चार नए मरीज सामने आए हैं।
बारिश के बाद मच्छरजनित और अन्य संक्रामक बीमारियों के बढ़ने की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। डेंगू समेत अन्य बीमारियों के खतरे के बीच स्क्रब टाइफस के मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी है। निजी अस्पतालों में भी बुखार और अन्य लक्षणों से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ने की जानकारी सामने आई है। इस संबंध में शानिवार काे चिकित्सक डॉ. एके सिंह ने बताया कि स्क्रब टाइफस एक जीवाणुजनित बीमारी है, जो ओरिएंटिया त्सुत्सुगामुशी नामक जीवाणु से होती है। यह बीमारी संक्रमित माइट के लार्वा के काटने से फैलती है। उन्होंने बताया कि आमतौर पर काटने के कुछ दिनों बाद बुखार समेत अन्य लक्षण सामने आ सकते हैं।
उन्होंने लोगों को बरसात के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। घर के आसपास साफ-सफाई रखने, घास-फूस और झाड़ियों को बढ़ने से रोकने तथा ऐसे स्थानों पर जाते समय शरीर को ढककर रखने की सलाह दी गई है, जहां संक्रमित माइट के संपर्क में आने की आशंका हो। एपिडेमियोलॉजिस्ट जियाउल हक ने जिले में चार नए मरीजों में स्क्रब टाइफस की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि बीमारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से सतर्कता बढ़ाई गई है। लोगों से अपील की गई है कि लगातार बुखार या बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सक से परामर्श लें और बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा न लें।
