एशियन पैरा खेल : तीरंदाजी दल को जापान में अनुभव का मिला मौका
Spread the love नई दिल्ली, 16 अक्टूबर ।...
लखनऊ, 29 अगस्त । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार की शाम अपने सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर वीडियो कान्फ्रेंसिंग करेंगे। प्रदेश की कानून व्यवस्था और आगे आने वाले त्योहारों के मद्देनजर तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। भारी बारिश के चलते प्रदेश के विभिन्न जिलों में उत्पन्न बाढ की स्थिति से निपटने के लिए सरकारी योजना की समीक्षा करेंगे।
मुख्यमंत्री राजस्व, बाढ़, कानून व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों के साथ यह बैठक करेंगे। इस आनलाइन बैठक से प्रदेश भर के पुलिस-प्रशासन के अफसर जुड़ेंगे। सभी कमिश्नर, जिलाधिकारी, एडीजी, आईजी, डीआईजी और पुलिस कप्तानों को जुड़ने के लिए कहा गया है। इस बैठक में नगर आयुक्त, सीएमओ भी बुलाए गए हैं।
