खजुरी-बोरवा में दिल दहला देने वाला हादसा: ट्रक-पिकअप की टक्कर के बाद लगी भीषण आग, पिकअप चालक जिंदा जला*
Spread the love*खजुरी-बोरवा में दिल दहला देने वाला हादसा: ट्रक-पिकअप की टक्कर...
Spread the love*खजुरी-बोरवा में दिल दहला देने वाला हादसा: ट्रक-पिकअप की टक्कर...
Spread the love00 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का छत्तीसगढ़ से गहरा नाता रहा...
Spread the loveचाम्पा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित सभाकक्ष का लोकार्पण...
-मुख्यमंत्री ने बलिया, बांसडीह और बैरिया तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में हवाई सर्वेक्षण किया-बाढ़ प्रभावितों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं -सपा ने हर जिले में एक माफिया पैदा किये थे। अब डबल इंजन की सरकार में सभी माफिया मिट्टी में मिल गए
बलिया, 29 अगस्त । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के बलिया, बांसडीह और बैरिया तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में हवाई सर्वेक्षण किया। साथ ही बाढ़ प्रभावितों की समस्याएं भी सुनीं और बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने कार्यक्रम में बांसडीह तहसील के गलाफरपुर में सपा को कांग्रेस की पिछलग्गू पार्टी करार दिया और कहा अखिलेश यादव जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय केंद्र को निजी संपत्ति बनाना चाहते थे, क्योंकि 200 करोड़ रुपये की लागत थी लेकिन 800 करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद पूरा नहीं बनाया है। अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि अब डबल इंजन की सरकार है और अगर बेटियों पर आँख डाली तो उसकी जगह जेल या जहाँनुम ही है। जल्दी ही बलिया में भृगु मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखी जाएगी।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योगी ने बाढ़ पीड़िताें का सामग्री वितरित करने के बाद अपने संबाेधन में आगे कहा कि देश की आजादी का गला घोंटने का काम जब कांग्रेस ने किया था तब जेपी ने आगे बढ़ कर विरोध किया। जिस कांग्रेस ने आपातकाल का गला घाेंट कर लोकतंत्र का गला घोटा था, सपा अब उसी की पिछलग्गू बन गयी है। लखनऊ में जिस जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय केंद्र की लागत सिर्फ दो सौ करोड़ होनी चाहिए थी, सपा ने उस पर आठ सौ करोड़ से अधिक खर्च किया। फिर भी वह अभी अधूरा है। उन्होंने कहा कि सपाइयों का उसे व्यक्तिगत सम्पति बनाने का इरादा था। इसीलिए यह प्रदेश 2017 से पहले बीमारू था। कहा कि हमारे यूपी में कोई कमी नहीं थी। लेकिन सपाई गुंडों ने बेटी और व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगाने का काम किया था। यही नहीं सपा ने हर जिले में एक माफिया पैदा कर दिये थे। लेकिन अब डबल इंजन की सरकार में माफिया मिट्टी में मिलाये जा रहे हैं। अब वन डिस्ट्रिक वन मेडिकल कॉलेज है। वन डिस्ट्रिक वन माफिया नहीं है। जिन डकैतों ने प्रदेश में उत्सव से पहले उपद्रव किया था, वे आज किस मुंह से प्रदेश में युवाओं की बातें कर रहे हैं। बेटियों पर आँख डाली तो जेल या जहाँनुम ही जगह है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में इस बार 251 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। एक हजार लोगों को राहत शिविरों में ठहराया गया है। 447 बाढ़ चैकियाँ बनाई गई हैं। हर बाढ़ पीड़ित को दस किलो आटा और अन्य सभी सामग्री दी जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि ये सभी सामग्री इसलिए उपलब्ध कराई जा रही है कि किसी भी बाढ़ पीड़ित को कोई कठिनाई न हो। सभी के स्वास्थ्य के लिए भी व्यवस्था की गयी है। पशुओं के लिए भी सरकार ने खाद्य पदार्थ व टीकाकरण आदि की व्यवस्था की है। यह कार्य इसलिए हो पा रहा है क्योंकि आपने अच्छा विधायक चुना है। जब अच्छी सरकार चुनी जाती है तो अच्छा कार्य होता है। बलिया में दयाशंकर सिंह को चुना तो वे भी अच्छा कार्य कर रहे हैं। तीन दिन तक रक्षाबंधन पर परिवहन विभाग की बस में मुफ्त यात्रा कराई गई। कल से 60 साल की महिलाओं को अब फ्री यात्रा की सौगात दी गयी। उन्होंने कहा कि सरकार हर गरीब के साथ है। किसी को अकेले नहीं छोड़ा जाता है। दुर्घटना किसी भी प्रकार की हो, चाहे बाढ़, आकाशीय बिजली से और वन्य जीव से संघर्ष में मृत्यु होने पर सरकार द्वारा तत्काल सहायता दी जाती है। ये इसलिए हो रहा है कि डबल इंजन की सरकार है। हर महिला, हर किसान और युवा के लिए किया जा रहा है। सपा सरकार में यह राहत सामग्री हड़प लेते थे। उन्हाेंने मंच से भाजपा विधायकाें, मंत्रियाें व नेताओं के नामाें का उल्लेख करते हुए कहा कि ये सभी नेता बलिया के विकास के लिए तत्पर हैं।
मुख्यमंत्री योगी ने लोगों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि बलियावासियों की खूब प्रशंसा की; उन्होंने कहा कि बलिया मंगल पांडेय, जेपी और चित्तु पांडेय की धरती है। बलिया का व्यक्ति एक अलग पहचान रखता है। बलिया का व्यक्ति अपनी पहचान छुपाता नहीं है। बोले, बहुत शीघ्र मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास के लिए आऊंगा। इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, अल्पसंख्यक मंत्री दानिश आजाद अंसारी, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, विधायक केतकी सिंह, विधायक हंसू राम, एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू, जिलाध्यक्ष संजय मिश्र, सुनीता श्रीवास्तव, भरत सिंह, आनंद स्वरूप शुक्ल, उपेंद्र तिवारी, राजधारी सिंह, संजय यादव, शिवशंकर चौहान, सुरेंद्र सिंह आदि थे।
