नमित मल्होत्रा, नितेश तिवारी और रॉकिंग स्टार यश ने की ‘रामायण’ के ग्लोबल कैंपेन की घोषणा, कल रिलीज़ होगा इंटरनेशनल ट्रेलर
Spread the loveमुंबई, भारत से पूरी दुनिया तक”:...
Spread the loveमुंबई, भारत से पूरी दुनिया तक”:...
Spread the love इंदौर/देवास, 14 अक्टूबर । मध्य...
Spread the love नई दिल्ली, 14 अक्टूबर ।...
बिजनौर, 29 अगस्त । जनपद बिजनौर के थाना नजीबाबाद क्षेत्र के मोमिनपुर गांव में शनिवार सुबह उस समय ग्रामीणों में हड़कंप मच गया, जब एक किसान के खेत में करीब 14 फीट लंबा विशालकाय अजगर दिखाई दिया जिसका वजन लगभग 40 किलो बताया गया है। अजगर को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। क्षेत्रीय वन अधिकारी महेश गौतम के अनुसार, जंगल से सटे क्षेत्र में अजगर दिखाई देने की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर उसका सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया।
बताया गया कि अजगर काफी बड़ा था और उसने एक बछड़े का शिकार करने का प्रयास किया था। वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित पकड़ने के बाद जंगल में छोड़ दिया। अजगर के रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
