नमित मल्होत्रा, नितेश तिवारी और रॉकिंग स्टार यश ने की ‘रामायण’ के ग्लोबल कैंपेन की घोषणा, कल रिलीज़ होगा इंटरनेशनल ट्रेलर
Spread the loveमुंबई, भारत से पूरी दुनिया तक”:...
Spread the loveमुंबई, भारत से पूरी दुनिया तक”:...
Spread the love इंदौर/देवास, 14 अक्टूबर । मध्य...
Spread the love नई दिल्ली, 14 अक्टूबर ।...
बक्सर, 29 अगस्त । शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक ऑल्टो कार से बड़ी मात्रा में देशी और विदेशी शराब बरामद की है। मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक तेजनारायण सिंह, पिता ओमप्रकाश सिंह, निवासी पकड़ी, थाना मुफस्सिल, जिला बक्सर, उम्र करीब 26 वर्ष के रूप में हुई है।
जांच के दौरान वाहन से 356 बोतल देशी शराब, प्रत्येक 200 एमएल, कुल 71.20 लीटर तथा 316 बोतल विदेशी शराब, प्रत्येक 180 एमएल, कुल 56.52 लीटर बरामद की गई। इस प्रकार कुल 127.72 लीटर शराब जब्त की गई।
शराब परिवहन में प्रयुक्त ऑल्टो कार (रजिस्ट्रेशन संख्या BR-01AQ-8408) को भी पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस ने गिरफ्तार युवक के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। बिहार में शराब के अवैध परिवहन और कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।
