Aaj ka Panchang 14 October 2026: माता के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की करें पूजा, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang 14 October 2026:...
Spread the loveAaj ka Panchang 14 October 2026:...
Spread the loveमेषआज के दिन आप समृद्धि भी...
Spread the loveइंदौर। यूनिक हॉस्पिटल, इंदौर में हड्डी...
भागलपुर, 29 अगस्त । भारत परिषद सत्यम शाखा भागलपुर के द्वारा रामेश्वर लाल नोपानी सरस्वती विद्या मंदिर परबत्ती शनिवार को में राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 10 स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया।
उल्लेखनीय है कि यह आयोजन वर्षों से लगातार जारी है। उद्घाटन सत्र में वंदे मातरम का गायन किया गया। साथ ही भारत माता, विवेकानंद एवं सरस्वती माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि की गई। दीप प्रज्ज्वलन संयुक्त रूप से मुकेश कुमार, रतन संथालिया, विद्यालय प्राचार्य आकाश कुमार, प्रवीण कुमार, प्रदीप जलान ओर चांद झुनझुनवाला के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोहित पांडे नगर विधायक भागलपुर, विशिष्ट अतिथि लक्ष्मी नारायण दुकनिया समाजसेवी एवं भारत विकास परिषद क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव मुकेश कुमार रहें। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर रतन संथालीया प्रांतीय उपाध्यक्ष दक्षिण बिहार प्रांत पूर्व क्षेत्र है।
कार्यक्रम में जज की भूमिका के रूप में श्वेता सुमन, वेदानंद राय और विश्वनाथ ठाकुर रहें। प्रतियोगिता में स्कूल के बच्चों के द्वारा हिंदी गीत, संस्कृत गीत और क्षेत्रीय भाषा के गीत का गायन किया गया। हिंदी गीत और संस्कृत गीत भारत विकास की पुस्तिका चेतना के स्वर से गए। एवं क्षेत्रीय गीत का चयन छात्र स्वयं करेंगे तीनों गीत के लिए अलग-अलग 7 मिनट मिलें। हार जीत के कल 100 अंक तय किए गए, जिन्हें पांच भागों में बांटा गया। हिंदी एवं संस्कृति गीतों के कुल प्राप्तांक के आधार पर प्रथम द्वितीय तृतीय का चयन हुआ। प्रथम स्थान पर चौहान पब्लिक स्कूल भागलपुर के बच्चे रहे। जिन्हें सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता मे शामिल सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र जारी किया गया। चयनित प्रतिभागियों में से प्रथम ग्रुप को प्रांतीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए गया जी भेजा जाएगा। यह प्रतियोगिता भारत विकास परिषद के द्वारा भारतीय बच्चों में राष्ट्रीय चेतना राष्ट्रीय सेवा एवं भारत के प्रति श्रद्धा निष्ठा को पुनर्जीवित करने के लिए आयोजित की जाती है। इस प्रतियोगिता में पूरे भारत से 1600 शाखों के माध्यम से गरीब एक लाख स्कूल के 30 लाख विद्यार्थी भाग लेंगे।
