छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री श्री साय ने जताई प्रसन्नता
Spread the loveभारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच...
Spread the loveभारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच...
Spread the loveरायपुर। ढोलक की थाप और मंजीरों...
Spread the loveनई दिल्ली। रेलवे के लाखों कर्मचारियों...
इंदौर। रोबोट चौराहा स्थित श्री चिंतामण हनुमान मंदिर में पिछले 5 वर्षों से भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण की प्रतीक्षा अब समाप्त हो गई है। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित शैलेंद्र जोशी ने बताया कि भगवान श्रीराम पिछले वर्षों से बिना मंदिर के ही विराजमान थे।
25 अगस्त 2026 को भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास एवं निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
पंडित शैलेंद्र जोशी ने सभी श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण में अपनी श्रद्धा के अनुसार एक ईंट का दान अवश्य करें। उन्होंने कहा कि हर श्रद्धालु की एक ईंट इस मंदिर निर्माण में उसकी आस्था और सहभागिता की पहचान बनेगी।
आइए, मिलकर श्रीराम मंदिर निर्माण में सहभागी बनें और अपने हाथों से प्रभु श्रीराम का भव्य धाम सजाएं।
“एक ईंट आपकी, एक कदम श्रीराम मंदिर की ओर।”
“श्रीराम मंदिर निर्माण में करें सहयोग, अपनी एक ईंट जरूर दें।”
