छत्तीसगढ़ में नए और छूटे हुए मतदाताओं के लिए विशेष अभियान शुरू, घर-घर जाएंगे BLO
Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन...
Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन...
Spread the loveगोरखा- नेपाल में आई भीषण बाढ़...
Spread the loveडोंगरगढ़ :- नवरात्रि पर्व के दौरान...
नवादा, 24 अगस्त , नवादा के सद्भावना चौक बिजली ऑफिस के पास संचालित मेट्रो हॉस्पिटल में सोमवार को एक महिला की ऑपरेशन के बाद मौत हो जाने पर जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने अस्पताल पर गंभीर लापरवाही, आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद अवैध वसूली और मारपीट का आरोप लगाया है। अस्पताल के बाहर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। मृतका की पहचान गीता देवी, पति लालजी चौहान, ग्राम मनका, पोस्ट मनका के रूप में हुई है।
परिजन और गांव के वार्ड सदस्य प्रहलाद चौहान ने बताया कि “कल हम लोग ऑपरेशन कराने के लिए यहीं मेट्रो हॉस्पिटल लाए थे,जिसके बाद सुबह 7 बजे ऑपरेशन हुआ। डॉक्टर ने बोला 12 घंटे बाद होश आ जाएगा। हम घर भी नहीं पहुंचे थे कि फोन आया कि मरीज की मौत हो गई।”
परिजनों ने इस मामले में दो बड़े आरोप लगाया हैं। परिजनों का कहना है कि आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद उनसे 15,000 रुपये नगद ले लिए गए। आयुष्मान से पैसा कटने का मैसेज भी मोबाइल पर आया है, जिसका प्रूफ उनके पास है।
वहीं रोती हुई महिलाओं ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन के दौरान मरीज को थप्पड़ मारा गया, बेड से धकेला गया और गलत जगह ऑपरेशन कर दिया गया। एक महिला ने कहा – “हमको पानी पिलाने तक नहीं दिया गया। अस्पताल के चिकित्सक और यहां मौजूद कर्मी द्वारा जानबूझकर मार दिया गया ।”
एक बुजुर्ग और युवक ने बताया कि मौत के बाद बॉडी देखने तक नहीं दी जा रही है और पुलिस-प्रशासन मिलने नहीं दे रहा है। परिजन का कहना है – “पुलिस प्रशासन परिजनों की पिटाई कर रही है, कोई मिलने नहीं दे रहा, बॉडी नहीं दे रहा।”
परिजनों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि अस्पताल का सीसीटीवी फुटेज निकाला जाए, आयुष्मान योजना के तहत हुई वसूली की जांच हो और दोषी डॉक्टरों पर एफआईआर कर कार्रवाई की जाए। अस्पताल कर्मी अस्पताल छोड़कर फरार हो गए हैं। जिसके बाद मरीज के परिजनों द्वारा अस्पताल परिसर में जमकर बवाल काटा गया गया है ,जिससे अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया है। मौके पर स्थानीय प्रशासन पहुंचकर स्थिति नियंत्रण में जुटे हैं।
