Aaj ka Panchang 11 October 2026: शारदीय नवरात्रि का पहला दिन आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang 11 October 2026:...
Spread the loveAaj ka Panchang 11 October 2026:...
Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 11 अक्टूबर...
Spread the loveजेन नेक्स्ट संवाद में जेन-जी और...
एसटीपी से दूर होगी गंदे पानी की समस्या
मीरजापुर, 23 अगस्त । उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में अहरौरा नगर क्षेत्र में जल निकासी की वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की दिशा में पहल तेज हो गई है। नगर से निकलने वाले दूषित पानी के उचित निस्तारण के लिए करीब 24 करोड़ रुपये की लागत से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित करने की योजना तैयार की गई है। मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल के प्रयास से तैयार प्रस्ताव को शासन की स्वीकृति के लिए भेजा गया है।
योजना के तहत नगर क्षेत्र से निकलने वाले गंदे पानी को एक विशेष ड्रेन नाले के माध्यम से एसटीपी तक पहुंचाया जाएगा। यहां पानी का शोधन करने के बाद उसका सुरक्षित निस्तारण किया जाएगा। इससे जहां नगर में गंदे पानी के जमाव और जल निकासी की समस्या कम होगी, वहीं आसपास के किसानों को भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
अहरौरा नगर में लंबे समय से जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण घरों और बस्तियों से निकलने वाला दूषित पानी नालियों के रास्ते खेतों तक पहुंच रहा था। इससे फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने के साथ ही किसानों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा था। स्थानीय लोग लंबे समय से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग कर रहे थे।
एसटीपी निर्माण के बाद दूषित पानी को खेतों में जाने से रोका जा सकेगा और नगर की स्वच्छता व्यवस्था में भी सुधार आएगा। प्रस्ताव में प्लांट के साथ जल निकासी के लिए आवश्यक संरचनाओं के निर्माण को भी शामिल किया गया है।
मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने बताया कि अहरौरा नगर की जल निकासी समस्या को देखते हुए एसटीपी का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। धनराशि स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि परियोजना पूरी होने के बाद नगरवासियों और किसानों दोनों को इसका लाभ मिलेगा।
