ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने सहायक शिक्षक और शिक्षक भर्ती परीक्षा पर लगाई रोक, राज्य सरकार को दिए ये निर्देश …
Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक और...
Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक और...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक फेरबदल...
Spread the loveरायपुर। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत छत्तीसगढ़...
भागलपुर, 22 अगस्त ।भागलपुर और उत्तर बिहार के बीच रोजाना सफर करने वाले हजारों आम लोगों के लिए एक बेहद जरूरी खबर है। इस रूट की लाइफलाइन माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु के पुनर्स्थापन की तैयारी अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।
सेतु की मरम्मत और क्षतिग्रस्त हिस्सों को दुरुस्त करने के लिए जल्द ही इसे बैरिकेडिंग कर पूरी तरह बंद किया जाएगा। पुनर्स्थापन का मुख्य काम शुरू करने से पहले सेतु पर बने चार अस्थायी बेली ब्रिजों को हटाया जाएगा। इसके लिए आगामी 29 अगस्त से प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है।
अधिकारियों के मुताबिक, एक बेली ब्रिज को सुरक्षित रूप से हटाने और इससे जुड़ी पूरी कवायद में करीब पांच से छह दिन का समय लग सकता है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच इस दौरान बैरिकेडिंग की जाएगी, जिससे सेतु पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
विक्रमशिला सेतु के जिन क्षतिग्रस्त हिस्सों पर फिलहाल बेली ब्रिज की मदद से जैसे-तैसे यातायात को संभाला जा रहा है, प्रशासन की योजना अब उन जगहों पर मजबूत और स्थायी स्टील ब्रिज तैयार करने की है। यही वजह है कि मुख्य पुनर्स्थापन कार्य को रफ्तार देने से पहले इन अस्थायी ढांचों को हटाना अनिवार्य हो गया है। बेली ब्रिज हटते ही सेतु के पूरी तरह कायाकल्प और पुनर्स्थापन का रास्ता साफ हो जाएगा।
