ग्वाला कॉलोनी में गरबा स्थल का भूमि पूजन, 11 अक्टूबर से शुरू होगा नवरात्रि गरबा महोत्सव
Spread the loveइंदौर, । खंडवा रोड स्थित टपाल...
Spread the loveइंदौर, । खंडवा रोड स्थित टपाल...
Spread the loveज्वेलरी व्यापारी से लूट का खुलासा,...
Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू...
सहरसा, 19 अगस्त । जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के रायपुरा पंचायत सरकार भवन मैदान में आयोजित एनडीए द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार का जेसीबी से पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत कर पाग, चादर व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।
बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सादा बुधवार को सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के रायपुरा पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन मैदान में आयोजित एनडीए के सम्मान समारोह में शामिल हुए।
समारोह की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक गूजेश्वर साह ने की।जबकि संचालन जदयू नेता रघुनंदन सिंह ने किया। मंच पर स्थानीय विधायक संजय कुमार सिंह, बिहारीगंज विधायक निरंजन मेहता सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। अतिथियों को पाग, चादर व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
स्कूली बच्चों ने स्वागत गान प्रस्तुत कर माहौल को गरिमामय बना दिया।समारोह से पहले दोनों मंत्रियों ने प्रसिद्ध बाबा मटेश्वर धाम पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। सभा को संबोधित कर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बाबा मटेश्वर धाम में दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए धाम परिसर में हाट का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए तालाब के चारों ओर फेवर ब्लॉक लगाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का विकास सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
कार्यक्रम में स्थानीय विधायक संजय कुमार सिंह ने क्षेत्र में बाढ़ और नदी कटाव से बेघर हुए परिवारों की गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाया। इस पर आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सादा ने आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रभावित परिवारों की समस्या से विभागीय सचिव को अवगत करा दिया गया है और पटना लौटते ही इस दिशा में ठोस कार्रवाई की जाएगी। मंत्री श्रवण कुमार ने उच्च विद्यालय रायपुरा की चहारदीवारी निर्माण कराने की घोषणा की और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं व शराबबंदी कानून के सफल क्रियान्वयन पर जोर दिया।समारोह के दौरान उस वक्त असहज स्थिति उत्पन्न हो गई जब संचालन कर रहे स्थानीय जदयू नेता रघुनंदन सिंह ने मंत्रियों के सामने ही सिमरी बख्तियारपुर के बीडीओ मोहन कुमार सिंह की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए।
उन्होंने भरे मंच से शिकायत की कि बीडीओ आम लोगों व कार्यकर्ताओं का फोन तक नहीं उठाते हैं और न ही कोई रिस्पांस देते हैं। इस शिकायत के बाद कुछ देर के लिए मंच पर सन्नाटा पसर गया।कार्यक्रम के दौरान तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण पंडाल में लगाई गई कई कुर्सियां खाली नजर आईं।
