अपने किरदार की तैयारी को लेकर बोलीं यामी गौतम, बताया कैसे अपनाया है ‘मोहिनी’ का अलग अंदाज
Spread the love अवस्थी परिवार में आपका स्वागत...
Spread the love अवस्थी परिवार में आपका स्वागत...
Spread the love राशिफल : 06 अक्टूबर, 2026...
Spread the love भारत के मशहूर ट्रेड एनालिस्ट...
सीवान, 19 अगस्त । नवपदस्थापित जिला पदाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने बुधवार को सीवान के जिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया।
पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत कर जिले के विकास और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में सुशासन, पारदर्शी एवं संवेदनशील प्रशासन को प्रभावी ढंग से लागू करना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। विकास कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का समयबद्ध तरीके से निष्पादन करना होगा।
उन्होंने जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के साथ विकास एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों को बेहतर समन्वय के साथ आगे बढ़ाने पर जोर दिया। जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर योजनाओं के क्रियान्वयन को गति देने की बात भी उन्होंने कही।
डीएम विजय प्रकाश मीणा ने सीवान जिलावासियों और मीडिया प्रतिनिधियों से जिले में शांति, भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं एवं प्रशासनिक कार्यों को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने में आमजन और मीडिया का सहयोग महत्वपूर्ण है। उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से किए जाने वाले कार्यों में सभी से अपेक्षित सहयोग एवं समर्थन देने की अपील की।
