ग्वाला कॉलोनी में गरबा स्थल का भूमि पूजन, 11 अक्टूबर से शुरू होगा नवरात्रि गरबा महोत्सव
Spread the loveइंदौर, । खंडवा रोड स्थित टपाल...
Spread the loveइंदौर, । खंडवा रोड स्थित टपाल...
Spread the loveज्वेलरी व्यापारी से लूट का खुलासा,...
Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू...
नोएडा, 19 अगस्त । यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में ट्रैक्टर निर्माण और ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए हार्नेस वायर बनाने के दो प्लांट का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज वर्चुअल तरीके से दिल्ली में आयोजित एक जापानी निवेश कार्यक्रम के दौरान किया। इन दोनों प्लांट में करीब 5145 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। पहले मुख्यमंत्री को यमुना सिटी आना था। अधिकारियों के मुताबिक बाद में कार्यक्रम में कुछ बदलाव हुआ है। मुख्यमंत्री बुधवार सुबह नौ बजे वर्चुअल जुड़कर शिलान्यास किया।
यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि सेक्टर-10 में जापान और भारतीय कंपनी के संयुक्त उपक्रम एस्कॉर्ट-कुबोता का प्लांट लगाया जाना है। यहां ट्रैक्टर और खेती में उपयोग होने वाले दूसरे उपकरण बनाए जाने हैं। इस प्लांट के लिए यमुना प्राधिकरण ने पूर्व में करीब 190 एकड़ जमीन आवंटित की थी। अब शिलान्यास के बाद कंपनी यहां निर्माण शुरू करेगी जिससे उत्पादन भी जल्दी शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि करीब 4500 करोड़ रुपये का निवेश इस प्रोजेक्ट में कंपनी करेगी।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा स्पार्क मिंडा समूह की कंपनी मिंडा कॉरपोरेशन का सेक्टर-24 में प्लांट का शिलान्यास मुख्यमंत्री ने बुधवार को किया। करीब 23 एकड़ जमीन कंपनी को यमुना प्राधिकरण ने आवंटित की है। कोरियन कंपनी डेसुंग और भारतीय कंपनी लोकोनाव के साथ साझेदारी में यहां करीब 645 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। इस प्लांट में हार्नेस वायर के अलावा इग्निशन स्विच कम स्टीयरिंग लॉक और मेकाट्रोनिक्स कंपोनेंट का निर्माण किया जाना है। इस यूनिट से लगभग 2270 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि यह कंपनी इसके अलावा सेक्टर-10 में भी एक प्लांट लगाने की योजना पर काम कर रही है।
