साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर 8.50 लाख ठगे, क्रेडिट कार्ड केवाईसी के नाम पर 2.20 लाख की धोखाधड़ी
Spread the loveरायपुर में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में...
Spread the loveरायपुर में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित 570 करोड़...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने कर्मचारी राज्य...
नई दिल्ली, 18 अगस्त । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी संगठन में अहम बदलाव करते हुए उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है।
मंगलवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तर प्रदेश का प्रभारी विनोद तावड़े को बनाया है, जबकि जगदीश ईश्वरभाई पटेल को राज्य का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
पंजाब की जिम्मेदारी सतीश पूनिया को सौंपी गई है। वहीं, गुजरात का नया प्रभारी तरुण चुग को बनाया गया है। इन नियुक्तियों को भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने तथा आगामी राजनीतिक और चुनावी गतिविधियों की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को भाजपा ने संगठनात्मक बदलाव करते हुए नई टीम की घोषणा की। विनोद तावड़े को राष्ट्रीय महासचिव दोबारा नियुक्त किया गया। वही राज्यसभा सदस्य तरुण चुग को पार्टी कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया । सतीश पुनिया को भी राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया।
