Spread the loveरायपुर: सुशासन की दिशा में अग्रसर राज्य सरकार ने राजस्व प्रशासन...
कनासिया से झनेश्वर महादेव मंदिर तक निकली विशाल कावड़ यात्रा हजारों श्रद्धालुओं ने कावड़ लेकर किया भगवान झनेश्वर महादेव का जलाभिषेक, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
कनासिया। श्रावण मास के पावन अवसर पर 16 अगस्त को गांव कनासिया से झनेश्वर महादेव मंदिर तक विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु कावड़ लेकर शामिल हुए और भगवान झनेश्वर महादेव के दरबार में पहुंचकर जलाभिषेक किया। कावड़ यात्रा में माताओं एवं बहनों ने भी बड़ी संख्या में सहभागिता कर भगवान महादेव के दर्शन किए।
कावड़ यात्रा के दौरान पूरा मार्ग हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति और उत्साह के साथ कावड़ लेकर झनेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर कावड़ यात्रियों का पुष्पवर्षा एवं स्वागत-अभिनंदन कर उत्साहवर्धन किया गया।
वर्तमान कनासिया मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र डॉन के नेतृत्व में यह कावड़ यात्रा कई वर्षों से निरंतर आयोजित की जा रही है। प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल होकर यात्रा को सफल बनाते हैं। इस वर्ष भी श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कावड़ यात्रा के दौरान मक्सी नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहन सिंह पटेल (कालू पटेल), राहुल जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों द्वारा कावड़ यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया एवं यात्रा में सम्मिलित हुए।
आयोजकों ने विशाल संख्या में शामिल हुए सभी श्रद्धालुओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कावड़ यात्रा को सफल बनाने में युवा साथियों ने तन, मन और धन से सहयोग किया। उन्होंने बाबा महाकाल से सभी श्रद्धालुओं के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
कावड़ यात्रा के झरनेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने के बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं और कावड़ यात्रियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सेवाभावी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित कर सेवा का लाभ लिया।
श्रद्धालुओं ने भगवान झनेश्वर महादेव से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और सभी के कल्याण की प्रार्थना की।