छत्तीसगढ़ में नए और छूटे हुए मतदाताओं के लिए विशेष अभियान शुरू, घर-घर जाएंगे BLO
Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन...
Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन...
Spread the loveगोरखा- नेपाल में आई भीषण बाढ़...
Spread the loveडोंगरगढ़ :- नवरात्रि पर्व के दौरान...
उज्जैन। नाग पंचमी के पावन पर्व पर विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट रात्रि ठीक 12 बजे विधिवत पूजन-अर्चन के साथ खोले गए। इस अवसर पर उज्जैन कलेक्टर एवं महाकाल मंदिर समिति अध्यक्ष श्री रोशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा, महाकाल मंदिर समिति प्रशासक श्री प्रथम कौशिक एवं संभाग आयुक्त श्री आशीष कुमार सिंह ने भगवान नागचंद्रेश्वर का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
पूजन-अर्चन के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन की व्यवस्था प्रारंभ कर दी गई। नाग पंचमी को लेकर मंदिर परिसर में विशेष व्यवस्थाएं की गईं और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दर्शन व्यवस्था संचालित की गई।
उल्लेखनीय है कि श्री महाकालेश्वर मंदिर के द्वितीय तल पर स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर का मंदिर वर्ष में केवल एक बार नाग पंचमी के अवसर पर ही श्रद्धालुओं के लिए खोला जाता है। नाग पंचमी के दिन मंदिर के पट 24 घंटे खुले रहते हैं, जिससे देशभर से आने वाले श्रद्धालु भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन एवं पूजन का लाभ प्राप्त करते हैं।
धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन नाग पंचमी के दिन विशेष फलदायी माने जाते हैं। इसी कारण इस अवसर पर उज्जैन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और आधी रात से ही भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगना शुरू हो जाती हैं। महाकाल मंदिर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं।
