August 27, 2026
RO 13944/189
1787829644189

पीएम श्री कन्या स्कूल में बेटियों के चेहरों पर आई मुस्कान, मिली निशुल्क साइकिलें थांदला से विवेक व्यास | दैनिक माधव एक्सप्रेस थांदला। शिक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए थांदला के पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शासन की योजना के अंतर्गत छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षा की देवी मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। अतिथियों ने मां सरस्वती का पूजन कर छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके पश्चात पात्र छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित की गईं। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक उठी। बेटियों का उत्साह इस बात का प्रतीक रहा कि अब वे शिक्षा के सफर में और अधिक आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कलसिंह भाबर ने कहा कि बेटियों की शिक्षा और आत्मनिर्भरता समाज की प्रगति का आधार है। शासन द्वारा संचालित यह योजना छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा देने के साथ ही उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी। उन्होंने कहा कि बेटियों का आत्मविश्वास और शिक्षा के प्रति उनका जज्बा समाज को नई दिशा देगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती संगीता सोनी उपस्थित रहीं। साथ ही भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कलसिंह भाबर, भाजपा जिला महामंत्री राजेश वसुनिया, मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर, अनुविभागीय अधिकारी भास्कर गाचले, प्राचार्य श्री श्रीवास्तव, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी सुनील पणदा, मंडल महामंत्री जितू राठौर, जनपद सदस्य यशवंत सिंह बामनिया, एल्डरमैन दीपक राठौड़, मंडल मंत्री बहादुर सिंह, युवा नेता लख�

डॉ मोहन जी यादव सरकार द्वारा निशुल्क साइकिल वितरण योजना अंतर्गत पीएम...

rojgar-mela

उज्जैन में 2 सितंबर को लगेगा जिला स्तरीय युवा संगम रोजगार मेला

18 से 35 वर्ष के युवाओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार का...

07

बेटियों की खुशहाली और उनके चेहरे की मुस्कान हमारे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद – सीएम साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट...

इंडिया

प्रेरणा कार्यक्रम: स्कूली बच्चों का पंजीयन 15 मार्च से गुजरात में प्रेरणा कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विद्यार्थी...