डॉ मोहन जी यादव सरकार द्वारा निशुल्क साइकिल वितरण योजना अंतर्गत पीएम श्री कन्या स्कूल के -छात्राओं को, निशुल्क साइकिलें वितरण कि गई
थांदला से विवेक व्यास | दैनिक माधव एक्सप्रेस
थांदला। मध्य प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन जी यादव के सरकार द्वारा निशुल्क साइकिल वितरण योजना अंतर्गत शिक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए थांदला के पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती संगीता सोनी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कलसिंह भाबर, भाजपा जिला महामंत्री राजेश वसुनिया, मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर, अनुविभागीय अधिकारी भास्कर गाचले एवं नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पणदा ने कार्यक्रम का शुभारंभ कर शिक्षा की देवी मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ मां सरस्वती का पूजन कर आथित्य में कार्यक्रम संपन्न
इसके पश्चात पात्र छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित की गईं। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक उठी। बेटियों का उत्साह इस बात का प्रतीक रहा कि अब वे शिक्षा के सफर में और अधिक आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री संगीता सोनी व प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कलसिंह भाबर ने कहा कि बेटियों की शिक्षा और आत्मनिर्भरता समाज की प्रगति का आधार है। शासन द्वारा संचालित यह योजना छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा देने के साथ ही उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी। उन्होंने कहा कि बेटियों का आत्मविश्वास और शिक्षा के प्रति उनका जज्बा समाज को नई दिशा देगा।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती संगीता सोनी भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कलसिंह भाबर, भाजपा जिला महामंत्री राजेश वसुनिया, मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर, अनुविभागीय अधिकारी भास्कर गाचले, प्राचार्य श्री श्रीवास्तव, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी सुनील पणदा, मंडल महामंत्री जितू राठौर, जनपद सदस्य यशवंत सिंह बामनिया, एल्डरमैन दीपक राठौड़, मंडल मंत्री बहादुर सिंह, सुनिल पणदा युवा नेता लखन भगोरा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए कार्यक्रम में सम्मिलित हुए