मनोरंजन के पर्दे पर सामाजिक बदलाव की दस्तक: शॉर्ट फिल्मों के माध्यम से आलोक बाजपेयी ने दिया यातायात जागरूकता का संदेश
Spread the loveइंदौर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने...
Spread the loveइंदौर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने...
Spread the love *छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को...
Spread the loveरायपुर–छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक नियुक्तियों का ऐलान किया है। बीजेपी ने राज्य के सभी 15 नगरीय निकायों के लिए प्रभारी और सह-प्रभारियों की घोषणा कर दी है।
प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी नवीन मारकंडेय ने प्रभारी और सह-प्रभारियों की सूची जारी की है। पार्टी की ओर से यह जिम्मेदारी संगठन को नगरीय निकाय स्तर पर और मजबूत करने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से दी गई है। बीजेपी ने सभी 15 नगरीय निकायों के लिए अलग-अलग पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।


संगठनात्मक गतिविधियों को मिलेगी मदद
माना जा रहा है कि प्रभारी और सह-प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ताओं के समन्वय और पार्टी के कार्यक्रमों को गति देने का काम करेंगे। पार्टी नेतृत्व ने नगरीय निकाय स्तर पर संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने पर जोर दिया है। नई जिम्मेदारियों के साथ अब संबंधित प्रभारी और सह-प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगे।
