मालवा जर्नलिस्ट फोरम द्वारा संगीत संध्या गीत गाता चल का आयोजन
इंदौर। मालवा जर्नलिस्ट फोरम द्वारा प्रीतम लाल दुआ सभागृह में संगीत संध्या गीत गाता चल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 20 से अधिक मीडियाकर्मियों और कलाकारों ने सदाबहार गीतों की दमदार प्रस्तुति दी। यह जानकारी अध्यक्ष लोकेंद्रसिंह थनवार और सचिव प्रवीण जोशी ने दी। कार्यक्रम में शुरुआत अलिशा मैथ्यू द्वारा खाटू श्याम जी का भजन – साथी हमारा कौन बनेगा, तुम ना सुनोगे तो कौन सुनेगा.. से हुई। उसके बाद गायक मयंक थनवार ने -अपनी आज़ादी को हरगिज.. सुरेश दुर्वे ने – नाम गुम जायेगा, मनीष श्रीवास्तव ने – गीत गाता चल… अश्विनी दीपक ने – बिजली गिराने मै हूं आई .. मनीष शर्मा ने ए मेरे प्यारे वतन…सुमित मुस्ताफ़ी ने – ना तुम हमे जानो …. दिनेश दुर्वे और अश्विनि दीपक ने – चुरा लिया है तुमने..सुरेश दुर्वे ने मेरी आवाज ही…सुधीर वर्मा और अनुमति शर्मा ने – जाने जा ढूंढता फिर रहा … विनेश खरे ने – कर चले हम फिदा, ओम प्रकाश भारती ने – मुसाफिर हु यारो …,प्रवीण खारीवाल ने – सुहानी चांदनी रातें …सौरभ सुराणा – आओगे तुम जब साजना … रमेश कुशवाह – तेरा पीछा ना छोडूंगा.. स्नेहा गंधे – होंठों पे ऐसी बात गाकर … माहौल को संगीतमय कर दिया। कार्यक्रम में देश भक्ति के तराने सहित 35 गीतों की शानदार प्रस्तुति हुई। सभी कलाकारों का स्वागत तुलसी का पौधा भेंट कर और दुपट्टा पहना कर लोकेंद्र सिंह थनवार और सरिता शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में फिल्म अभिनेत्री सारिका दीक्षित, इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दीपक कर्दम, प्रवीण खारीवाल, डॉ. महेश साहू, डॉ. राजेश अग्रवाल, डॉ. दीप्ति सिंह हाड़ा, श्रुति राजीव शर्मा, पुरुषोत्तम वाघमारे , शिखा काबरा, डॉ. मधुर टेमले, श्रीमती कुसुम साहू, धर्मेन्द्र शुक्ला, आर्टिस्ट मंगल सिंह, गौरव अग्रवाल, सौरभ सुराणा, राकेश जोशी, राजेंद्र सिंह, सहित बड़ी संख्या में रसिकजन उपस्थित थे।