एसईपीसी लिमिटेड के एमडी ने बर्नपुर में सेल-आईआईएससीओ स्टील प्लांट के साथ ₹८५४.५७ करोड़ के अनुबंध पर किए हस्ताक्षर; कंसोलिडेटेड ऑर्डर बुक ₹१०,००० करोड़ के पार
Spread the loveचेन्नई, 11 अक्टूबर २०२६: औद्योगिक अवसंरचना,...
Spread the loveचेन्नई, 11 अक्टूबर २०२६: औद्योगिक अवसंरचना,...
Spread the love जाने-माने दूरसंचार सेवा प्रदाता वी...
Spread the loveनई दिल्ली, 11 अक्टूबर 2026: सोनी...
इंदौर/माधव एक्सप्रेस
वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन द्वारा संचालित ‘ॐ महाकाल सेवा शिविर’ में कांवड़ यात्रियों की सेवा लगातार और व्यवस्थित रूप से जारी है। प्रतिदिन हजारों कांवड़ यात्री शिविर में विश्राम, भोजन, चिकित्सा सुविधा और जलपान का लाभ ले रहे हैं। सावन मास के दौरान महाकाल की नगरी पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
इस शिविर में कुछ यात्रियों की असाधारण श्रद्धा विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। एक कांवड़ यात्री लगभग 150 किलोग्राम वजन की भारी कांवड़ लेकर ओंकारेश्वर से महाकालेश्वर मंदिर जल चढ़ाने के लिए निकले हैं। इसके साथ ही, मात्र तीन वर्ष के नन्हें बच्चे भी जल भरकर अपनी छोटी कांवड़ के साथ बाबा महाकाल को जल अर्पित करने के लिए यात्रा पर हैं। इन बच्चों का उत्साह और हौसला सभी का ध्यान आकर्षित कर रहा है।
भंवरकुआं थाना प्रभारी संतोष दूधी ने इन बच्चों के हौसले की सराहना की और उन्हें प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर भाजपा नेता गोपाल गोयल भी शिविर में उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों और भारी कांवड़ लेकर आने वाले यात्रियों की निष्ठा की प्रशंसा की।
कार्यक्रम के दौरान असरावद खुर्द के उपसरपंच संदीप बीजोरिया, प्रकाश बीजोरिया, गणपत सिंह गौड़ और मुकेश बृजवासी आदि ने आरती में सक्रिय भाग लिया। वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष ने अतिथियों को दुपट्टा और महाकाल की प्रतिकृति भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उपस्थित जनों ने उत्साह के साथ सुंदरकांड का पाठ किया।
आयोजकों ने बताया कि महाकाल की सेवा में हर आयु वर्ग के श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। छोटे बच्चों से लेकर जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ नागरिक तक सभी बाबा महाकाल के दर्शन और जल चढ़ाने के लिए उत्सुक हैं। फेडरेशन द्वारा 14 अगस्त को ‘एक शाम राष्ट्र के नाम’ कार्यक्रम के तहत पूर्व सैनिकों का सम्मान किया जाएगा और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
शिविर में सेवा कार्य, आरती और धार्मिक अनुष्ठान निरंतर जारी हैं, तथा आगामी दिनों में और अधिक यात्रियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारियां की गई हैं।
