स्वतंत्रता दिवस-2026 : राज्यपाल डेका ने लोेकभवन में किया ध्वजारोहण
Spread the loveरायपुर- राज्यपाल रमेन डेका ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर...
Spread the loveरायपुर- राज्यपाल रमेन डेका ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर...
Spread the loveविकसित भारत के संकल्प में विकसित छत्तीसगढ़ की होगी महत्वपूर्ण...
• नए एल्गो स्ट्रेटेजी कैटलॉग में 16 तैयार मॉडल शामिल, जो निवेशकों को अधिक अनुशासित तरीके से ट्रेड को स्वचालित, बेहतर बनाने और निष्पादित करने में मदद करेंगे।
राष्ट्रीय, 8 अगस्त, 2026: भारत की प्रमुख ब्रोकरेज कंपनियों में से एक एचडीएफसी सिक्योरिटीज लिमिटेड ने अपने InvestRight और HDFC SKY प्लेटफॉर्म पर चुनी हुई एल्गोरिदमिक ट्रेडिंग रणनीति लॉन्च की है। इस पेशकश के तहत 16 रेडी-टू-यूज़ मॉडलस (6 इक्विटी और 10 F&O के लिए) उपलब्ध कराए गए हैं जिनकी मदद से ग्राहक पहले से तय नियमों के आधार पर अपने ट्रेड अपने-आप कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें स्वयं कोई रणनीति बनाने या कोडिंग करने की जरूरत नहीं होगी।
इस लॉन्च के जरिए एचडीएफसी सिक्योरिटीज का उद्देश्य व्यवस्थित निवेश और ट्रेडिंग के ऐसे आधुनिक टूल्स को आम निवेशकों तक पहुंचाना है, जो अब तक मुख्य रूप से अनुभवी या संस्थागत निवेशकों के लिए उपलब्ध थे। ये रणनीतियां ट्रेंड-फॉलोइंग, मीन रिवर्जन और मोमेंटम जैसे नियम-आधारित तरीकों पर आधारित हैं, जिसका उद्देश्य निवेशकों को भावनाओं के बजाय अनुशासित तरीके से निवेश करने, बदलती बाजार परिस्थितियों में तेजी से प्रतिक्रिया देने और बेहतर निर्णय लेने में मदद करना है।
InvestRight ऐप और वेब प्लेटफॉर्म के साथ-साथ HDFC SKY डिस्काउंट ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध White Box Algo रणनीतियों को कुछ आसान चरणों में खोजा, परखा और सक्रिय किया जा सकता है। उपयोगकर्ता ट्रेडिंग सेगमेंट, अपने अनुभव और ट्रेडिंग शैली के आधार पर रणनीतियों को खोज और फ़िल्टर कर सकते हैं। वे बैक-टेस्टेड प्रदर्शन स्नैपशॉट, जोखिम संकेतकों और प्रमुख मानकों की जानकारी भी देख सकते हैं और फिर अपनी पसंद की रणनीति में पूंजी लगा सकते हैं। एक बार एक्टिवेट होने के बाद, संबंधित मॉडल के अनुसार ऑर्डर स्वतः तैयार होकर निष्पादित हो जाएंगे, जबकि निवेशकों के पास अपने पोर्टफोलियो पर पूरा नियंत्रण और पूरी जानकारी बनी रहेगी।
इस लॉन्च पर एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एमडी और सीईओ धीरज रेली ने कहा, “हमारे ग्राहक ऐसे स्मार्ट टूल्स चाहते हैं, जो उन्हें उतार-चढ़ाव वाले बाजार में तेज़ी और अनुशासन के साथ निवेश करने में मदद करें। इक्विटी और F&O के लिए मॉडल-आधारित रणनीतियों का यह चुना हुआ मार्केटप्लेस लॉन्च करके हम उन्हें उन्हीं भरोसेमंद प्लेटफॉर्म्स पर संस्थागत स्तर की सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं, जिनका वे पहले से उपयोग कर रहे हैं। अब ग्राहक कुछ ही मिनटों में तैयार रणनीतियों को खोज, तुलना और लागू कर सकते हैं, जबकि तकनीक, निष्पादन और अनुपालन से जुड़ी जटिल जिम्मेदारी हम संभालेंगे।”
White Box Algo रणनीतियां AlgoBulls की तकनीक से संचालित हैं। AlgoBulls एक सेबी-अनुपालक क्वांट ट्रेडिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पार्टनर है, जो भारतीय ब्रोकर्स और उनके ग्राहकों के लिए एल्गोरिदमिक मॉडल विकसित करने, उनका परीक्षण करने और उनका संचालन करने में विशेषज्ञता रखता है। इसका आधारभूत ढांचा वैश्विक सूचना सुरक्षा मानकों का पालन करता है तथा ट्रेड निष्पादन के लिए समर्पित कंप्यूटिंग संसाधनों का उपयोग करता है, जिससे बेहतर प्रदर्शन और परिचालन की विश्वसनीयता सुनिश्चित होती है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज और HDFC SKY के ग्राहकों के लिए प्रमुख लाभ:
• इक्विटी और F&O सेगमेंट में पेशेवरों द्वारा विकसित और पहले से परीक्षण की गई तैयार रणनीतियों तक पहुंच।
• रणनीति को एक्टिवेट करने से पहले उसकी प्रमुख विशेषताओं की समीक्षा करने की सुविधा।
• रणनीति एक्टिवेट होने के बाद ट्रेड का पूरी तरह स्वचालित निष्पादन, जिससे बाजार पर लगातार नजर रखने की जरूरत कम हो जाती है।
• InvestRight और HDFC SKY दोनों प्लेटफॉर्म पर आसान और चरणबद्ध अनुभव, जो मौजूदा ट्रेडिंग और पोर्टफोलियो व्यू के साथ एकीकृत है।
यह लॉन्च एचडीएफसी सिक्योरिटीज की उस व्यापक रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत वह अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को विश्लेषण, ट्रेड निष्पादन और जोखिम प्रबंधन के लिए स्मार्ट टूल्स से लगातार सशक्त बना रही है। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने एडवांस्ड चार्टिंग, ऑप्शंस एनालिटिक्स, पोर्टफोलियो ऑप्टिमाइजेशन और निवेश संबंधी शैक्षणिक सामग्री जैसी कई सुविधाएं शुरू की हैं, ताकि ग्राहक अधिक जानकारी के आधार पर बेहतर निवेश निर्णय ले सकें। White Box Algo रणनीतियों का समावेश इसी दिशा में एक और कदम है, जिससे ट्रेडर्स और निवेशक सीधे अपने पसंदीदा एचडीएफसी सिक्योरिटीज इंटरफेस से एल्गोरिदमिक मॉडल का आसानी से उपयोग कर सकेंगे।
White Box Algo रणनीतियां अब एलिजिबल एचडीएफसी सिक्योरिटीज और HDFC SKY ग्राहकों के लिए लागू नियमों एवं जोखिम संबंधी खुलासों के अधीन उपलब्ध हैं। निवेशक InvestRight या HDFC SKY प्लेटफॉर्म पर लॉग-इन करके एल्गोरिदमिक रणनीतियों वाले सेक्शन में जा सकते हैं और तुरंत उपलब्ध रणनीतियों का उपयोग शुरू कर सकते हैं।
