एसईपीसी लिमिटेड के एमडी ने बर्नपुर में सेल-आईआईएससीओ स्टील प्लांट के साथ ₹८५४.५७ करोड़ के अनुबंध पर किए हस्ताक्षर; कंसोलिडेटेड ऑर्डर बुक ₹१०,००० करोड़ के पार
Spread the loveचेन्नई, 11 अक्टूबर २०२६: औद्योगिक अवसंरचना,...
Spread the loveचेन्नई, 11 अक्टूबर २०२६: औद्योगिक अवसंरचना,...
Spread the love जाने-माने दूरसंचार सेवा प्रदाता वी...
Spread the loveनई दिल्ली, 11 अक्टूबर 2026: सोनी...
महान पार्श्व गायक रफी, किशोर और लता के गीत गुजेगे दुआ सभागृह मे
मालवा जर्नलिस्ट फोरम का प्रतिष्ठापूर्ण आयोजन मंगलवार को
इंदौर।मालवा जर्नलिस्ट फोरम आगामी 11 अगस्त की शाम को 6 बजे प्रीतमलाल दुआ सभागृह में सुरों की महफ़िल सजायेगा। गीत गाता चल नाम से होने वाली इस सुर संध्या में महान पार्श्व गायक मोहम्मद रफी, किशोर कुमार और स्वर कोकिला लता मंगेशकर के सदाबहार गीत गुजेगें। यह जानकारी देते हुए अध्यक्ष लोकेंद्रसिंह थनवार एवं सचिव प्रवीण जोशी ने बताया कि इस संगीत कार्यक्रम में शहर के 20 से अधिक मीडियाकर्मी एवं कलाकार महान पार्श्व गायकों के सुपर हिट गीतों को अपना स्वर देगे। इस आयोजन में शिक्षा, कला, समाज सेवा आदि क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियां भी शामिल होगी। सुर, संगीत और साज से सजी यह महफ़िल पारिवारिक वातावरण में एक यादगार शाम साबित होगी। कार्यक्रम के सूत्र सूत्रधार होंगे वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण जोशी। *यह है सिंगर*- सुरेश दुर्वे, विनेश खरे, सुधीर वर्मा ,मयंक थनवार, अलीशा मैथ्यू, अनुमति शर्मा, मनीष शर्मा, ओम प्रकाश भारती, मनीष श्रीवास्तव, सुल्तान किरमानी, दिनेश दुर्वे, अश्विनी दीपक , सुमित मुस्ताफी, स्नेहा गंधे और रमेश कुशवाह
