साय कैबिनेट के 3 बड़े फैसले: ‘हनुमान अंश’ टैक्स फ्री, पूर्व अग्निवीरों के लिए 10% आरक्षण
Spread the loveअतिथि व्याख्याता नीति-2026 को मंजूरी, समान...
Spread the loveअतिथि व्याख्याता नीति-2026 को मंजूरी, समान...
Spread the loveनई दिल्ली। भारत के विपक्षी राजनीतिक...
Spread the loveधमतरी। अर्जुनी थाना क्षेत्र के श्यामतराई...
इंदौर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी इंदौर महानगर के छत्रसाल मंडल (विधानसभा क्रमांक-5) द्वारा 12 अगस्त 2026 (बुधवार) को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति, एकता और तिरंगे के सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।
आयोजकों के अनुसार यात्रा सुबह 10 बजे श्री गणेश मंदिर, खजराना से प्रारंभ होकर तुलसी नगर मंदिर प्रांगण में संपन्न होगी। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं शहरवासी तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल होंगे।
कार्यक्रम का आयोजन विधायक महेंद्र हार्डिया के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। यात्रा में नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधानसभा प्रभारी महेश जोशी, मंडल अध्यक्ष रामबाबू यादव, मंडल महामंत्री विपिन पाटीदार, मंडल मंत्री भारती देवी सहित मंडल एवं वार्ड 37 और 40 के कई पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल होकर राष्ट्रभक्ति, एकता और अखंडता का संदेश मजबूत करने की अपील की है।
