आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Spread the loveरक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं...
Spread the loveरक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं...
Spread the love00 मुख्य सचिव की अध्यक्षता में...
Spread the loveरायपुर-महिला एवं बाल विकास तथा समाज...
India Vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच एक और मुकाबले की तारीख तय हो गई है। इस बार ये मैच महिला एशिया कप में होगा, जो 28 अगस्त से शुरू होगा और 13 सितंबर तक चलेगा। इस बार का एशिया कप यूएई यानी संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाएगा। टीम इंडिया अपना पहला मैच 30 अगस्त को खेलेगी। भारत और पाकिस्तान की महिला टीमें फिर से आमने सामने होने जा रही हैं। इस मैच की तारीख 5 सितंबर तय की गई है। इससे पहले हाल ही में टी20 विश्व कप के दौरान दोनों टीमों की टक्कर हुई थी, इसमें भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह से पीटा था। महिला एशिया कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान
वुमेंस एशिया कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। इसका पहला मैच 28 अगस्त को खेला जााएगा। वहीं फाइनल मैच 13 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। इस बार महिला एशिया कप का छठा संस्करण होगा, जो कि टी20 फॉर्मेट यानी 20 ओवर का मैच खेला जाएगा। इस बार के एशिया कप में कुल मिलाकर आठ टीमें खेल रही हैं। इसमें भारत और पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, मलेशिया, थाईलैंड और यूएई की टीमें शामिल हैं। अफगानिस्तान की महिला टीम क्रिकेट नहीं खेलती है। इस वक्त श्रीलंका की टीम डिफेंडिंग चैंपियन है।
अब जबकि शेड्यूल का ऐलान हो गया है तो जल्द ही टीमों का स्क्वाड भी जल्द ही सामने आना शुरू हो जाएगा। उम्मीद है कि भारतीय टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथ में ही रहेगी, जिन्होंने टी20 विश्व कप में भी टीम की कप्तानी की थी। हालांकि उस दौरान टीम ने पाकिस्तान को तो पीटा, लेकिन बाकी प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। आपको ये भी बता दें कि 17 सितंबर से लेकर 24 सितंबर तक जापान में एशियन गेम्स का भी आयोजन किया जाएगा। यानी एशिया कप के खत्म होने और एशियन गेम्स के शुरू होने के बीच ज्यादा गैप नहीं है।
इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपना पहला मैच थाईलैंड से 30 अगस्त को खेलेगी। भारतीय टीम अपना दूसरा मैच हांगकांग से 3 सितंबर को खेलेगी। इसके बाद 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ग्रुप ए का हिस्सा है। इस ग्रुप में इंडिया, पाकिस्तान, थाईलैंड, हांगकांग की टीमें शामिल हैं।’
इस बीच सभी की नजर भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले पर रहने वाली है। हालांकि पाकिस्तानी टीम भारत के आगे कहीं नहीं टिकती फिर भी ये बड़ा मैच तो माना ही जाता है। जैसा कि हमने पहले ही बताया कि ये मैच 5 सितंबर दिन शनिवार को खेला जाएगा और भारतीय समय अनुसार शाम आठ बजे से शुरू होगा। मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा।
