धार रोड स्थित कीमती गार्डन में 8 अगस्त को संस्था ‘आदित्य’ द्वारा सावन महोत्सव और ‘एक शाम राष्ट्र के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकारों, रचनाकारों, साहित्यकारों और विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
संस्था ‘आदित्य’ के संयोजक सचिन नीमा ने बताया कि संस्था का यह 10वां आयोजन है, जो ‘एक पेड़ माँ के नाम’ और ‘क्लीन इंदौर, ग्रीन इंदौर’ की थीम पर आधारित है।
कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण
सावन महोत्सव: पारंपरिक थीम पर आधारित महिलाओं और युवतियों का फैशन शो, रैम्प वॉक और ‘सावन ब्यूटी’ कॉन्टेस्ट।
विशेष प्रस्तुतियां: सूर्यदेव नगर (निर्देशन: ज्योति नामदेव) और सिंगापुर सिटी (निर्देशन: साधना चौहान) में आयोजित ऑडिशन में चयनित प्रतिभागियों द्वारा नृत्य, गायन और वादन की प्रस्तुतियां।
प्रदर्शनी और खान-पान: राखी प्रदर्शनी और इंदौरी चाट-चौपाटी के स्टॉल।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां: भगवान शिव की आराधना के भजन और देशभक्ति के तराने।
पर्यावरण व स्वच्छता: कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई जाएगी।
सम्मानित होने वाली प्रमुख हस्तियां
कार्यक्रम में समाज और पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले निम्नलिखित पत्रकारों और विशिष्ठ जनों को सम्मानित किया जाएगा:
मुख्य सम्मान: श्री नंदलाल यादव (अध्यक्ष, उज्जैन प्रेस क्लब)
श्री जय सिंह रघुवंशी (वरिष्ठ फिल्मी पत्रकार)
श्री ओमप्रकाश फरक्या (वरिष्ठ पत्रकार एवं मीसा बंदी)
डॉ. सोनाली नरगुंदे (प्रोफेसर, पत्रकारिता महाविद्यालय एवं वरिष्ठ पत्रकार)
श्री गीतेश द्विवेदी और श्रीमती नीता सिसोदिया (दैनिक भास्कर)
श्री दीपक कर्दम (अध्यक्ष, इंदौर प्रेस क्लब)
श्री प्रवीण खारीवाल (अध्यक्ष, स्टेट प्रेस क्लब)
श्री महावीर जैन (वरिष्ठ पत्रकार, अग्निबाण एवं समाज सेवक)
श्रीमती सुमिता सिरोठिया, भोपाल (न्यूज़ एंकर एवं टीवी जर्नलिस्ट)
श्री अंकुर जायसवाल (संपादक, खुलासा फर्स्ट)
श्री हर्षल राठौर और श्री समय ताम्रकर (नईदुनिया)
श्री महेंद्र सोनगरा (एमपी न्यूज़)
सुश्री प्रियंका पांडे (रेड नाइन)
श्री विनोद निगम (प्रभात किरण)
श्री अजय सिसोदिया (पत्रिका)
कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील अमर गोमे, विनोद निगम, भरत राठौर, सुरेश जैन, जितेंद्र मौर्य, रूपेश वर्मा, रवि खिंची और मनीष शिंदे आदि ने की है।