पुष्पा 2 के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतने की खुशी के बीच पत्नी थबिथा बंदरेड्डी संग स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देखने पहुंचे सुकुमार।
Spread the loveनेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद स्टैच्यू...
Spread the loveनेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद स्टैच्यू...
Spread the loveविकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल...
Spread the loveमुंबई, ज़ी म्यूज़िक द्वारा प्रेज़ेंटेड, ‘भाभी...
रायपुर/गुरुग्राम। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचकर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और चिकित्सकों से उपचार की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किरण सिंह देव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए ईश्वर से उनके जल्द पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की। उन्होंने विश्वास जताया कि किरण सिंह देव जल्द स्वस्थ होकर पुनः संगठन और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच आत्मीय चर्चा भी हुई। इस अवसर पर सांसद ने किरण सिंह देव का उत्साहवर्धन करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
