ब्रेकिंग : तीन पटवारी तत्काल प्रभाव से हुए निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला….!!
Spread the loveगौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में प्रशासनिक कसावट लाते...
Spread the loveगौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में प्रशासनिक कसावट लाते...
Spread the love -मालागांव में हर्बल कुंभ का...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत से एक...
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 6 अगस्त 2026
आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा जिले में संचालित सभी छात्रावासों एवं आश्रमों में 8 अगस्त शनिवार को दोपहर 1 से 2 बजे तक पालक-बालक सम्मेलन आयोजित किया गया है। सम्मेलन का उद्देश्य छात्रावासों में विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, सर्वांगीण विकास, स्वास्थ्य, पोषण एवं उज्ज्वल भविष्य के संबंध में पालकों एवं छात्रावास प्रबंधन के मध्य प्रभावी संवाद स्थापित करना है। कार्यक्रम में छात्रावासों की वार्षिक गतिविधियों एवं उपलब्धियों का प्रस्तुतिकरण भी किया जाएगा तथा विद्यार्थियों की शिक्षा, अनुशासन, स्वास्थ्य, पोषण एवं कैरियर से संबंधित विषयों पर पालकों के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा।
कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सभी छात्रावास-आश्रमों में नोडल अधिकारी नियुक्ति किया है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने सभी छात्रावासों एवं आश्रमों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के पालकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर सम्मेलन में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपने पाल्य की शैक्षणिक प्रगति एवं भविष्य निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाएं। सम्मेलन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों को भी आमंत्रित किया गया है, ताकि बच्चों को अतिथियों का मार्गदर्शन प्राप्त हो। इस दौरान विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री का वितरण भी किया जाएगा।
