संत गहिरा गुरु विवि को मिले 5 राज्य स्तरीय NSS पुरस्कार, सरगुजा संभाग ने लहराया सफलता का परचम
Spread the loveरायपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्र...
Spread the loveरायपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्र...
Spread the loveEntertainment News: कम बजट में बनी...
Spread the love00 375 अनुमेय कार्यों में से...
इंदौर। मित्रता के 60 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार, 02 अगस्त 2026 भोपाल के समीप बिल्किसगंज ग्राम खुरानिया स्थित फार्म हाउस में मित्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
इस विशेष आयोजन में इंदौर एवं भोपाल सहित विभिन्न स्थानों से लगभग 25 मित्र सम्मिलित हुवे। कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सक, इंजीनियर, उद्योगपति, शिक्षाविद् तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां अपनी गरिमामयी उपस्थिति दी।
यह आयोजन छह दशक से चली आ रही मित्रता, आपसी विश्वास एवं सामाजिक संबंधों के सुदृढ़ीकरण का प्रतीक था।
उक्त सभी छात्र-छात्राएं इन्दौर के प्रतिष्ठित बाल निकेतन संघ के विद्यार्थी रहे हैं तथा बाल निकेतन संघ की संचालिका स्व. शालिनी ताई मोघे, जिनको शिक्षा के क्षेत्र में देश के प्रतिष्ठित पदमश्री पुरस्कार से अलंकृत किया गया है, तथा सभी छात्रों द्वारा उनके मार्गदर्शन में कक्षा पहली से आठवीं तक शिक्षा ग्रहण की है।
कार्यक्रम में आपसी संवाद, स्मृतियों को साझा करना, सम्मान समारोह एवं स्नेह मिलन जैसे विशेषआयोजन किये गए।
कार्यक्रम के आयोजक श्री पंकज दुबे एवं प्रो. अस्मिता खजांची ने बताया कि – हम सभी दोस्त हर मित्रता दिवस पर एक जगह एकत्रिक होकर मित्रता दिवस मनाते है और ये सिलसला सालों से चला आ रहा है l
यह आयोजन एक दूसरे से चली आ रही मित्रता, आपसी विश्वास एवं सामाजिक संबंधों के सुदृढ़ीकरण का प्रतीक बना।
उक्त सभी मित्र-परिजनों ईश्वर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्राकृतिक वानस्पतिक सुंदर परिवेश में हंसी-खुशी पूर्वक दिन का आनंद लिया।
गीत-संगीत और नृत्य ने बांधा समा
कार्यक्रम में गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया। सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया और पुराने स्मरणीय पलों को साझा कर इस मित्रता को और भी मजबूत किया।
*वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
कार्यक्रम के दौरान सभी मित्रों ने मिलकर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सभी ने संकल्प लिया कि इस मित्रता की तरह ही प्रकृति के साथ भी अपना रिश्ता मजबूत बनाए रखेंगे।
*कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं*
– आपसी सौहार्द एवं वर्षों वर्षों की मित्रता का उत्सव
– समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित लोगों की उपस्थिति
– गीत, संगीत, नृत्य और मनोरंजक गतिविधियां
– पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश
– भविष्य में ऐसे आयोजन जारी रखने का संकल्प
