भैयाथान क्षेत्र में 34 करोड़ से अधिक के सड़क विकास कार्यों की मंत्री राजवाड़े ने दी सौगात
Spread the love00 बेहतर सड़कें ग्रामीण विकास की...
Spread the love00 बेहतर सड़कें ग्रामीण विकास की...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग ने...
Spread the loveरायपुर–दीया भारतीय जीवन और संस्कृति में...

दंतेवाड़ा, 01 अगस्त 2026
राज्य सरकार की जनहितकारी पहल और सेवा सेतु केंद्र जैसी व्यवस्था से आम नागरिकों को पारदर्शी, सरल और त्वरित सेवाएं मिल रही हैं, जिससे लोगों का शासन-प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हुआ है। इस क्रम में जिले के तहसील बड़े बचेली निवासी श्री मुन्ना राम अपनी पुत्री सरिता की आगे की पढ़ाई को लेकर चिंतित थे। उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत थी, लेकिन आवश्यक प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें समस्या का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे समय में उन्होंने सेवा सेतु केंद्र का सहारा लिया और अपनी पुत्री के आवश्यक आय प्रमाण-पत्र बनवाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। सेवा सेतु केंद्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आवेदन की त्वरित प्रक्रिया पूरी करते हुए आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराए। इससे सरिता की आगे की पढ़ाई का रास्ता आसान हो गया और परिवार की चिंता दूर हो गई।
श्री मुन्ना राम ने बताया कि पहले छोटे-छोटे कार्यों के लिए कई कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से एक ही स्थान पर आवश्यक सेवाएं आसानी से मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि समय पर दस्तावेज मिलने से उनकी पुत्री का भविष्य सुरक्षित हुआ और वह अपनी पढ़ाई बिना किसी बाधा के जारी रख सकेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सेवा सेतु केंद्र की स्थापना को सुशासन की दिशा में एक प्रभावकारी कदम बताया।
