सीएम हेल्पलाइन 1076 पर एक कॉल से रिया को मिला छात्रावास, पढ़ाई को मिली नई राह
Spread the love00 सुशासन फेलो की रिपोर्ट में...
Spread the love00 सुशासन फेलो की रिपोर्ट में...
Spread the love00 मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में...
Spread the love‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ की थीम...
2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में शामिल ‘द पैराडाइज’ अपने दमदार बज को लगातार बनाए हुए है। नैचुरल स्टार नानी पर फिल्माया गया इसका ब्लॉकबस्टर गाना ‘आया शेर’ पहले ही चार्टबस्टर बन चुका है। वहीं, फिल्म के अनाउंसमेंट वीडियो ने भी अपने बोल्ड और रॉ अंदाज से सभी का ध्यान खींचा था। खास तौर पर उस दमदार डायलॉग ने, जिसमें लीड किरदार को एक वेश्या का बेटा बताया गया था और वही बात उसके हाथ पर भी लिखी हुई नजर आई थी!
द पैराडाइज इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में से एक बन चुकी है। फिल्म के ऐलान के बाद से ही इसे लेकर जबरदस्त चर्चा है। नैचुरल स्टार नानी लीड रोल में नजर आएंगे और फिल्म अपने दमदार फर्स्ट लुक पोस्टर्स, शानदार प्रमोशनल मटेरियल और पावरफुल म्यूजिक की वजह से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। वहीं, दसरा की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद नानी और निर्देशक श्रीकांत ओडेला की जोड़ी एक बार फिर साथ आ रही है, जिससे द पैराडाइज 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल हो गई है।
जहां फिल्म का चार्टबस्टर गाना ‘आया शेर’ यूट्यूब पर 20 करोड़ से ज्यादा व्यूज हासिल कर इंटरनेट पर छा चुका है और एक कल्चरल फिनॉमिना बन गया है, वहीं अब दर्शकों की नजरें फिल्म के बहुप्रतीक्षित टीजर पर हैं, जो 6 अगस्त को रिलीज होने के लिए तैयार है। माना जा रहा है कि यह टीजर अब तक की सबसे चौंकाने वाली झलक होगी, जो फिल्म के बोल्ड और रॉ अंदाज को सामने लाएगी और इसे लेकर लोगों का उत्साह और बढ़ा देगी।
निर्देशक ने अपने सोशल मीडिया पर टीजर की एक दमदार झलक शेयर करते हुए लिखा –
“द पैराडाइज का टीजर
6 अगस्त”
https://x.com/i/status/2083180315833450744
मेकर्स ने भी अपने सोशल मीडिया पर यह दमदार झलक शेयर करते हुए लिखा –
“1 मिनट 35 सेकेंड का पागलपन तैयार है।
#TheParadise का टीजर 6 अगस्त को रिलीज होगा। 🔥🔥
जादल ज़माना के लिए तैयार हो जाइए। 💥💥
Natural Star @NameisNani in an @odela_srikanth cinema ❤️🔥
An @anirudhofficial musical 🎼 ”
https://www.instagram.com/p/DbdXHNmunDa/?igsh=eWplN243bzB5eDM2
इस शानदार उपलब्धि के साथ-साथ इस गाने को यूट्यूब पर 18 लाख लाइक्स भी मिल चुके हैं, जो दर्शकों के बीच इसकी जबरदस्त लोकप्रियता को दिखाता है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर छाने से लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की पसंद बनने तक, ‘आया शेर’ ने द पैराडाइज को लेकर लोगों का उत्साह और बढ़ा दिया है। फिल्म की रिलीज से पहले इसका क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है।
एसएलवी सिनेमाज के बैनर तले बनी द पैराडाइज 21 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, अंग्रेजी, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम समेत कुल आठ भाषाओं में रिलीज की जाएगी। वहीं, फिल्म को दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाने के लिए मेकर्स ने हॉलीवुड स्टार रयान रेनॉल्ड्स से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसे प्रेजेंट करने के लिए संपर्क किया है। दमदार निर्देशक, शानदार स्टारकास्ट और बड़े विजन के साथ द पैराडाइज सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक ऐसा सिनेमाई अनुभव बनने की ओर बढ़ रही है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
