आपका राशिफल 01 नवम्बर
Spread the loveराशिफल : 01 नवंबर , 2026...
Spread the loveराशिफल : 01 नवंबर , 2026...
Spread the love नई दिल्ली,। लोकसभा अध्यक्ष ओम...
Spread the love मुंबई, । महाराष्ट्र के नासिक...
राजिम। लगातार हो रही बारिश और सिकासेर जलाशय से 15 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद राजिम के पवित्र त्रिवेणी संगम में जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।
राजिम एसडीएम, राजिम थाना प्रभारी और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने त्रिवेणी संगम पहुंचकर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने नदी के बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का भी आकलन किया।
इसके साथ ही कल से शुरू हो रहे पवित्र श्रावण मास को देखते हुए संगम क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर की गई तैयारियों का भी अधिकारियों ने निरीक्षण किया। प्रशासन ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं और लोगों से नदी के किनारे अनावश्यक रूप से न जाने तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
लगातार बारिश और जलाशय से पानी छोड़े जाने के कारण आने वाले दिनों में जलस्तर और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है, जिसे देखते हुए प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।
