शहनाज़ हुसैन
चेहरे पर अनचाहे बाल एक सामान्य बात है लेकिन ज्यादातर महिलाएं इनसे कही ज्यादा परेशान दिखती हैं। महिलाओं के चेहरे पर यह बाल अनुवांशिक,जेनेटिक होते हैं जिससे ठोड़ी या ऊपरी होंठ पर घने और काले बाल आ जाते हैं.
कुछ मामलों में हार्मोनल असुंतलन ,शारीरिक रोगों की बजह से भी यह बाल चेहरे पर उग आते हैं । अगर यह बाल अपर लिप्स या गालों पर हों तो यह खूबसूरती विगाड़ देते हैं ।
चेहरे के यह बाल न केवल देखने में बुरे लगते हैं बल्कि इन्हें वैक्सिंग । थ्रेडिंग जैसे तरीकों से हटाने में काफी दर्द भी झेलना पड़ता है और उल्टा नुकसान भी हो जाता है ।
मेरा यह मानना है की इन बालों को हटाने के लिए पार्लर जाने की कतई जरूरत नहीं है बल्कि उन्हें आप प्रकृतिक तरीके से बिना साइड इफेक्ट के आसानी से हटा सकती हैं ।
1 –बेसन और हल्दी का स्क्रब: ——बेसन और हल्दी का स्क्रब बनाने के लिए कांच के एक कटोरे में दो चमच्च बेसन , आधा चमच्च हल्दी पाउडर ,थोड़ा सा दूध और थोड़ा सा शहद मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें । इसे आप चेहरे , गालों और बालों बाले हिस्सों पर लगाएं और आधा घण्टा बाद धीरे धीरे रगड़कर हटा दें । इसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो डालें ।
बेसन और हल्दी का पेस्ट तैयार करने के लिए एक कटोरे में बेसन और हल्दी लें। इसके बाद इसमें दूध और मलाई डालकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को चेहरे के उस हिस्से में लगाएं जहां पर अनचाहे बाल ज्यादा हैं। लगभग 20 मिनट के बाद हल्के हाथ से मालिश करते हुए इसे हटा दें। सादे , ताजे पानी से चेहरे को धो लें।
बेसन न केवल त्वचा से अनचाहे बालों को हटाता है बल्कि त्वचा में प्रकृतिक निखार भी लाता है ।
2 –हल्दी पपीता—-
चेहरे के छोटे-छोटे बालों को हटाने के लिए हल्दी और पपीते का मास्क भी कारगर सावित होता है । इसके लिए कांच के कटोरे में पपीते के टुकड़े को अच्छे से मसल लें। अब इसमें आधा चम्मच हल्दी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में चेहरे को हल्के गर्म पानी से धो लें। एक सप्ताह नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने पर आपको असर नज़र आने लगेगा।
3 — शहद और चीनी—एक कटोरी में 2 चम्मच चीनी और एक चम्मच शहद मिलाकर इसे धीमी आंच पर पिघला लें। अब इस मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें, जब यह मिश्रण ठण्डा हो जाये तो इसे चेहरे के उस हिस्से पर लगाएं जहां अनचाहे बाल उग आये हैं ।
इसके बाद इसे सूती कपड़े या वैक्स स्ट्रिप की सहायता से वैक्स पर रखकर खींच लें। इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि वैक्स गर्म न हो। इससे आपके चेहरे के अनचाहे बाल और डेड स्किन दोनों निकल जाएंगे।
4 –हल्दी और दूध–
एक कटोरे में दो चमच्च हल्दी पाउडर , थोड़ा सा दूध और गुलाब जल मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें । इस पेस्ट को चेहरे पर लगा कर प्रकृतिक तौर पर सूखने दें । जब यह पूरी तरह सुख जाये तो हलके हाथों से रगड़ते हुए आहिस्ता –आहिस्ता हटा लें ।आप इसे रोज़ाना इस्तेमाल कर सकती हैं । आपको कुछ ही दिनों में बेहतर परिणाम मिलने शुरू हो जायेंगे ।
5 —
नींबू चीनी—-इस मिश्रण अनचाहे बालों को हटाने में काफी सहायक होता है । इसके लिए एक कटोरी में चीनी और नींबू के रस को बराबर मात्रा में मिलाकर इसमें कुछ बुँदे पानी डाल दें। अब इस मिश्रण को चम्मच से अच्छी तरह फैंट कर गाढ़ा कर लें । जब यह गाढ़ा हो जाये तो इसे त्वचा पर लगा कर आधा घण्टा के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपको अनचाहे बालों से मुक्ति मिलेगी और आपकी स्किन ग्लो करने लगेगी।
लेखिका अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौन्दर्य विशेष्ज्ञ है और हर्बल क्वीन के रूप में लोकप्रिय हैं।