24 घंटे में ‘रामायण’ की अमेरिकी प्रीमियर एडवांस बुकिंग में 27% का उछाल, लॉस एंजिल्स प्रीमियर की सकारात्मक प्रतिक्रियाओं का दिखा असर
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the loveमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम...
Spread the love उत्सव के पहले दिन साहित्य...
नई दिल्ली। 1st August Rule Change : जुलाई का महीना समाप्त होने के साथ ही 1 अगस्त से आम लोगों और कारोबारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों का असर घरेलू बजट, बैंकिंग सेवाओं, हवाई यात्रा, रेलवे टिकट बुकिंग और व्यापारिक गतिविधियों पर पड़ सकता है। आइए जानते हैं 1 अगस्त से लागू होने वाले प्रमुख बदलावों के बारे में।
हर महीने की पहली तारीख की तरह इस बार भी तेल विपणन कंपनियां घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के नए दाम जारी करेंगी। यदि कीमतों में बदलाव होता है तो इसका सीधा असर रसोई के खर्च और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की लागत पर पड़ेगा।
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां 1 अगस्त को एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों की भी समीक्षा करेंगी। एटीएफ महंगा या सस्ता होने का प्रभाव एयरलाइंस की परिचालन लागत पर पड़ सकता है, जिससे हवाई किराए में भी बदलाव संभव है।
कुछ बैंक 1 अगस्त से अपनी विभिन्न सेवाओं के शुल्क में बदलाव करने जा रहे हैं। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने एसएमएस अलर्ट शुल्क में संशोधन की जानकारी दी है। ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे अपने बैंक की नई शुल्क सूची और सेवा नियमों की जानकारी समय रहते प्राप्त कर लें।
भारतीय रेलवे की तत्काल टिकट बुकिंग व्यवस्था में भी बदलाव लागू किए जा सकते हैं। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत टोकन वितरण और टिकट बुकिंग की प्रक्रिया को अधिक सरल बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे आरक्षण केंद्रों पर भीड़ कम हो सके और यात्रियों को सुविधा मिले।
1 अगस्त से जीएसटी प्रणाली में भी कुछ बदलाव लागू हो सकते हैं। ई-इनवॉइस और ई-वे बिल व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए कुछ नए प्रावधान लागू किए जाएंगे। इसके तहत कुछ लेन-देन में अतिरिक्त विवरण देना अनिवार्य हो सकता है। साथ ही कारोबारियों को ई-वे बिल से जुड़े कुछ नए विकल्प भी उपलब्ध कराए जा सकते हैं।
+
+
